Weapons Box Office Collection: हॉलीवुड मूवी वेपन्स ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्र्दशन किया है इसके साथ ही विदेशों में भी इसने बहुत अच्छा कलेक्शन किया है। इस मूवी को दर्शकों का बहुत प्यार मिला है और ये मूवी ब्लॉकबस्टर रही है। आइए जानते है वेपन्स मूवी ने बॉक्स ऑफिस के साथ दुनियाभर में कितना कलेक्शन कर लिया है।
वेपन्स मूवी थिएटर में 8 अगस्त 2025 को रिलीस हुई है। इस मूवी को ज़ैक क्रेगर ने डायरेक्ट किया है और इसके राइटर भी वही है। अगर इसकी स्टारकास्ट की बात की जाए तो इसमें हमें जोश ब्रोलिन, कैरी क्रिस्टोफर, ऑस्टिन अब्राम्स, जूलिया गार्नर, बेनेडिक्ट वोंग और एल्डेन एहरनेरिच लीड रोल में नजराने वाले है। ये एक मिस्ट्री, हॉरर हॉलीवुड मूवी है जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया है।
अगर इसके कलेक्शन की बात की जाए तो वेपन्स मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर बॉक्स ऑफिस मोजो की रिपोर्ट के अनुसार 10.02 करोड़ डॉलर का कलेक्शन किया है। वहीं इसके वर्ल्डवाइड कलेक्शन को देखा जाए तो इस मूवी ने दुनियाभर में टोटल 17.25 करोड़ डॉलर का कलेक्शन कर लिया है।
ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर हिट या फ्लॉप रही है अब इसके बारे में भी जान लेते है। वेपन्स मूवी का बजट 3.8 करोड़ डॉलर है और ये अपने बजट से लगभग 6 गुना ज्यादा कलेक्शन कर चुकी है। इससे पता चलता है की ये मूवी हिट या सुपरहिट नहीं बल्कि सुपर ब्लॉकबस्टर है।
P Jaswal एक मूवी कंटेंट राइटर हैं, जो FilmyVault पर फिल्मों, बॉक्स ऑफिस और सिनेमा से जुड़ी सभी लेटेस्ट अपडेट को साझा करता है।”