War 2 Box Office Collection Day 3: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की वॉर 2 का तीसरे दिन रहा ऐसा हाल, जानिए अब तक टोटल कलेक्शन

War 2 Box Office Collection Day 3: जूनियर एनटीआर और ऋतिक रोशन की वॉर 2 थिएटर ने दस्तक दे चुकी है। पहले दो दिन तो इसका कलेक्शन बहुत ही शानदार रहा है। लेकिन तीसरे दिन वो भी वीकेंड पर इसके कलेक्शन में काफी गिरावट आई है। आइए जानते है वॉर 2 ने बॉक्स ऑफिस अपर अभी तक कितना कलेक्शन कर लिया है।

वॉर 2 मूवी थिएटर में 14 अगस्त को रिलीस हुई है जिसमें हमें बॉलीवुड और साउथ के 2 सुपरस्टार जूनियर एनटीआर और ऋतिक रोशन नज़र आने वाले है। इस मूवी को पहले और दूसरेदिन तो बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला लेकिन तीसरे दिन यानी शनिवार को इसके कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली है।

वॉर 2 मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार अभी तक 130 करोड़ 68 लाख का कलेक्शन कर लिया है। अगर इसके वर्ल्डवाइड कलेक्शन को देखा जाए तो इसने दुनियाभर में 189 करोड़ 33 लाख का कलेक्शन कर लिया है। वॉर 2 मूवी के बजट की बात की जाए तो इसका बजट 400 करोड़ के आसपास है।

War 2 Box Office Collection Day 3

वॉर 2 मूवी ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है अब इसके बारे में जान लेते है। तीसरे दिन यानी शनिवार को इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर ये पोस्ट लिखे जाने तक सैकनिल्क के अनुसार 21 करोड़ 33 लाख का कलेक्शन कर लिया है। वीकेंड पर इस मूवी के कलेक्शन में एक अच्छा उछाल आना चाहिए थे लेकिन इसका कलेक्शन कुछ कम हो गया है।

वॉर 2 मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 52 करोड़ के कलेक्शन किया है। वहीं दूसरे दिन इसके कलेक्शन में थोड़ा सा उछाल आया और इसने 57 करोड़ 235 लाख का कलेक्शन किया है। तीसरे दिन ये मूवी जिस तरह से कलेक्शन कर रही है ये 25 से 30 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है।