War 2 Box Office Collection: दूसरे रविवार के बाद ही वॉर 2 कलेक्शन पहुंचा 2 करोड़ के पास, जानिए अब तक का टोटल कलेक्शन

War 2 Box Office Collection: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की मूवी वॉर 2 को बॉक्स ऑफिस पर आज 13वां दिन है। इसका कलेक्शन 2 करोड़ के पास आकर पहुंच गया है। इस मूवी ने शुरू में तो बहुत अच्छा कलेक्शन किया है लेकिन धीरे-धीरे इसका कलेक्शन काफी कम होता जा रहा है। आइए जानते है वॉर 2 मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर अभी तक कितना कलेक्शन कर लिया है।

बॉलीवुड मूवी वॉर 2 थिएटर में 14 अगस्त 2025 को रिलीस हुई है। इस मूवी ने ओपिंग डे पर और पहले हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर काफी शानदार कलेक्शन किया है। लेकिन दूसरे हफ्ते आते ही इसका कलेक्शन काफी कम हो गया है। वैसे अभी भी इसका कलेक्शन करोड़ों में ही है।

अगर इसके कलेक्शन की बात की जाए तो वॉर 2 मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार अभी तक 224.18 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। वहीं इसके वर्ल्डवाइड कलेक्शन को देखा जाए तो इसने दुनियाभर में 340.15 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

वॉर 2 मूवी ने रिलीस के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 52 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं 12वें दिन इसने सिर्फ 2.15 करोड़ का कलेक्शन किया है। इस मूवी ने 13वें दिन ये पोस्ट लिखे जाने तक 3 लाख का कलेक्शन कर लिया है। अगर इसके वीकली कलेक्शन को देखा जाए तो इसने पहले हफ्ते 20र.25 करोड़ का कलेक्शन किया है और दूसरे हफ्ते अभी तक 19.93 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।