Vash Level 2 Box Office Collection: सुपरनैचुरल मूवी वश लेवल 2 बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दे चुकी है। इस मूवी को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और वीकेंड पर भी इसके कलेक्शन में उछाल देखने को मिला है। आइए जानते है वश लेवल 2 मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर अभी तक कितना कलेक्शन कर लिया है।
वश लेवल 2 मूवी थिएटर में 27 अगस्त 2025 को रिलीस हुई है। ये एक गुजराती सुपरनैचुरल, साइक्लोजीकल हॉरर मूवी है जिसे हिंदी और गुजराती में रिलीस किया गया है। इस मूवी को कृष्णदेव याग्निक ने डायरेक्ट किया है और इसके राइटर भी वही है। इस मूवी में हमें हितु कनोडिया, मोनाल गज्जर, जानकी बोदिवाला और हितेन कुमार लीड रोल में नज़र आने वाले है।
वश लेवल 2 मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार अभी तक 7.73 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। इस मूवी ने रिलीस के पहले दिन 1.3 करोड़ का कलेक्शन किया है।वीकेंड पर इसके कलेक्शन में अच्छा उछाल देखने को मिला है। पहले शनिवार को वश लेवल 2 मूवी ने 1.7 करोड़ और रविवार को 2.2 करोड़ का कलेक्शन किया है। इस मूवी में रिलीस के 7वें दिन ये पोस्ट लिखे जाने तक 4 लाख का कलेक्शन कर लिया है।