The Paradise Teaser: साउथ सिनेमा की फिल्मों का इंतजार अब सिर्फ साउथ के दर्शक ही नहीं बल्कि हिंदी ऑडियंस को भी बेसब्री से रहता है। नानी की आने वाली फिल्म The Paradise को लेकर भी काफी समय से चर्चा चल रही थी और अब इसका टीजर सामने आने के बाद फिल्म एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है।
टीजर देखने के बाद एक तरफ जहां नानी के लुक और फिल्म के जबरदस्त विजुअल्स की तारीफ हो रही है, वहीं दूसरी तरफ हिंदी डबिंग को लेकर दर्शकों में काफी नाराज़गी दिखी है क्योंकि नानी की हिंदी आवाज उसके करकेटर की तरह दमदार नहीं है। खासकर YouTube पर हिंदी टीजर के कमेंट सेक्शन में बहुत से लोगों ने आवाज को लेकर अपनी नाराजगी दिखाई है।
The Paradise Teaser में नानी का खतरनाक अंदाज
The Paradise के टीजर में नानी बिल्कुल अलग रूप में दिखाई दे रहे हैं। उनका लुक देखकर पहली नजर में ही समझ आता है कि यह फिल्म उनके बाकी किरदारों से काफी बहुत होने वाली है।
लंबे बाल, अलग तरह का लुक और चेहरे पर गुस्सा नानी के किरदार को काफी दिलचस्प बना रहा है। टीजर में कई जगह उनका अंदाज इतना रॉ दिखाई देता है कि फिल्म की दुनिया काफी खतरनाक और डार्क नजर आती है।
मेकर्स ने टीजर में पूरी कहानी बताने के बजाय सिर्फ कुछ झलकियां दिखाई हैं। यही वजह है कि मूवी की कहानी को लेकर अभी भी काफी सवाल बने हुए हैं। लेकिन इतना तो तय है कि ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने वाली है।
नानी फिल्म में जडल नाम का किरदार निभा रहे हैं और कहानी की दुनिया 1980 के दशक के सिकंदराबाद से जुड़ी हुई है। फिल्म में एक ऐसे समुदाय की कहानी दिखाई जाने वाली है जो मुश्किल हालात और भेदभाव के बीच अपनी जगह बनाने के लिए संघर्ष करता है।
हिंदी टीजर देखकर क्यों नाराज हुए दर्शक?
The Paradise के हिंदी टीजर को देखने के बाद सबसे ज्यादा चर्चा अगर किसी चीज की हो रही है तो वह है इसकी हिंदी डबिंग।
YouTube के कमेंट सेक्शन में बहुत से दर्शकों ने लिखा कि नानी की आवाज इस बार उनके किरदार पर सही नहीं बैठ रही है। क्योंकि नानी का किरदार इस मूवी में काफी दमदार है और हिंदी में उसकी आवाज़ उसके किरदार से बिल्कुल भी मैच नही हो रही है जबकि तेलुगु टीजर में उसकी आवाज़ बहुत दमदार है।
यानी फिल्म के विजुअल्स और नानी का लुक लोगों को पसंद आ रहा है, लेकिन हिंदी आवाज ने बहुत से दर्शकों का एक्सपीरियंस खराब कर दिया है। कुछ कमेंट्स में तो लोगों ने यह तक कहा कि अगर नानी के किरदार को सही आवाज मिल जाए तो हिंदी वर्जन का असर काफी बहुत ज्यादा हो सकता है।
Sanket Mhatre की आवाज की क्यों हो रही है मांग?
हिंदी टीजर के कमेंट्स में एक नाम बार-बार देखने को मिल रहा है और वह है Sanket Mhatre। कई दर्शकों का कहना है कि नानी के लिए संकेत म्हात्रे की आवाज ज्यादा सही बैठती है। उनका मानना है कि नानी के चेहरे और उनके डायलॉग बोलने के अंदाज के साथ Sanket की आवाज ज्यादा दमदार लगेगी।
कुछ दर्शकों ने पुराने हिंदी डब किए गए संकेत म्हात्रे के काम को याद करते हुए भी अपनी पसंद बताई है। क्योंकि वो पबले भी नानी की कुछ फिल्मों को डब कर चुके है। यही वजह है कि अब सोशल मीडिया पर कुछ लोग चाहते हैं कि द पैराडाइज़ के हिंदी वर्जन में भी नानी की आवाज संकेत म्हात्रे ही दें।
हालांकि अभी तक मेकर्स की तरफ से ऐसा कोई ऑफिसियल अनाउंसमेंट नहीं किया गया है कि हिंदी डबिंग बदलकर द पैराडाइज़ से कराई जाएगी। इसलिए फिलहाल इसे सिर्फ दर्शकों की मांग और कमेंट्स के तौर पर ही देखा जाना चाहिए।
लेकिन जिस तरह से टीजर के बाद यह बात चर्चा में आई है, उससे पता चलता है कि हिंदी ऑडियंस अब डबिंग को भी फिल्म के अनुभव का काफी अहम हिस्सा मानती है।
नानी के साथ ये बड़े कलाकार भी आएंगे नजर
फिल्म में नानी के अलावा मोहन बाबू, सोनाली कुलकर्णी, राघव जुयाल, सम्पूर्णेश बाबू और कायडू लोहार जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे।
खास बात यह है कि मोहन बाबू फिल्म में शिकंजा मालिक नाम का किरदार निभा रहे हैं और वह एक खतरनाक विलेन के रूप में नज़र आएंगे। वहीं राघव जुयाल फिल्म में विक्रम मलिक का किरदार निभा रहे हैं।
राघव जुयाल भी दिखेंगे अलग अंदाज में
The Paradise में नानी के साथ राघव जुयाल भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आने वाले हैं। मूवी में वो विक्रम मलिक की भूमिका में नज़र आएंगे।
टीजर में राघव का अंदाज भी काफी अलग नजर आया है। उनके किरदार को देखकर लगता है कि फिल्म में नानी और राघव के बीच जबरदस्त टकराव देखने को मिल सकता है।
राघव पिछले कुछ समय में अपने अलग-अलग किरदारों से दर्शकों को चौंका चुके हैं और अब द पैराडाइज़ में उनका यह रूप भी लोगों का ध्यान खींचने वाला है।
नानी और श्रीकांत ओडेला Dasara के बाद फिर आए साथ
The Paradise को श्रीकांत ओडेला डायरेक्ट कर रहे हैं। नानी और श्रीकांत ओडेला इससे पहले Dasara में साथ काम कर चुके हैं।
Dasara के बाद दोनों की जोड़ी से दर्शकों की उम्मीदें पहले से ही काफी बढ़ गई थीं। अब द पैराडाइज़ को देखकर ऐसा लग रहा है कि इस बार दोनों ने कहानी को और बड़े स्तर पर पेश करने की कोशिश की है।
फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है, जिसकी वजह से भी फिल्म को लेकर दर्शकों की उम्मीदें काफी ज्यादा बढ़ गयी हैं।
Aaya Sher के बाद टीजर ने बढ़ाया फिल्म का बज
The Paradise का गाना Aaya Sher पहले ही लोगों के बीच काफी चर्चा में आ चुका है। इसके बाद जब फिल्म का टीजर रिलीज हुआ तो सोशल मीडिया पर नानी के लुक और फिल्म के एक्शन को लेकर चर्चा और तेज हो गई।
टीजर में खून-खराबे और एक्शन की भरमार दिखाई देती है। लेकिन फिल्म की असली कहानी क्या है और नानी का जडल किरदार आखिर किस तरह इस दुनिया में फंसता है, इसका जवाब अभी मेकर्स ने पूरी तरह नहीं दिया है। यही रहस्य फिल्म को लेकर उत्सुकता बनाए हुए है।
The Paradise कब रिलीज होगी?
अगर इसकी रिलीस डेट की बात की जाए तो The Paradise मूवी थिएटरस में 24 सितंबर 2026 को रिलीस होने वाली है। फिल्म को कई भाषाओं में रिलीज करने की तैयारी है, जिसमें हिंदी भी शामिल है। यही वजह है कि हिंदी डबिंग को लेकर आ रही दर्शकों की प्रतिक्रिया मेकर्स के लिए काफी महत्वपूर्ण हो सकती है।
क्या The Paradise नानी की बड़ी हिट बन पाएगी?
टीजर देखने के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की उम्मीदें जरूर बढ़ी हैं। नानी का नया लुक, राघव जुयाल का अलग अंदाज, श्रीकांत ओडेला का निर्देशन और फिल्म की डार्क दुनिया इसे एक अलग तरह की फिल्म बनाने की कोशिश करती दिखाई दे रही है।
लेकिन फिल्म सिर्फ शानदार विजुअल्स और एक्शन से बड़ी नहीं बनती। असली फैसला इसकी कहानी और स्क्रीनप्ले पर होगा। वहीं अगर हिंदी वर्जन की डबिंग को लेकर दर्शकों की शिकायतों पर भी ध्यान दिया जाता है, तो हिंदी ऑडियंस के बीच फिल्म का असर और बेहतर हो सकता है।
फिलहाल The Paradise का टीजर देखकर इतना तो साफ है कि नानी इस बार कुछ अलग लेकर आने वाले हैं। अब देखना यह है कि जडल का यह खतरनाक लुक सिनेमाघरों में दर्शकों को कितना पसंद आता है और हिंदी डबिंग को लेकर उठ रही आवाजों पर मेकर्स क्या फैसला लेते हैं।