Sundarakanda Box Office Collection: जानिए सुंदरकांड मूवी का बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा हाल, अभी तक हुआ इतना कलेक्शन

Sundarakanda Box Office Collection: साउथ की सुंदरकांड मूवी थिएटर में दस्तक दे चुकी है। इस मूवी को दर्शकों का ठीक ठाक रिस्पॉन्स मिला है। ये मूवी हर दिन लगभग एक जैसा ही कलेक्शन कर रही है। आइए जानते है सुंदरकांड मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर अभी तक कितना कलेक्शन कर लिया है।

साउथ की सुंदरकांड मूवी थिएटर में 27 अगस्त 2025 को रिलीस हुई है। ये एक तेलगु रोमांटिक, ड्रामा मूवी है जिसे तेलगु भाषा में ही रिलीस किया गया है। इस मूवी को वेंकटेश निम्मलपुडी ने डायरेक्ट किया है। अगर इसकी स्टारकास्ट की बात की जाए तो इसमें हमें नारा रोहित, श्रीदेवी विजयकुमार और वृति वघानी लीड रोल में नज़र आने वाले है।

सुंदरकांड मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार अभी तक 2.82 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। अगर इसके डेली कलेक्शन को देखा जाए तो इसने पहले दिन 54 लाख, दूसरे दिन 24 लाख, तीसरे दिन 29 लाख, चौथे दिन 45 लाख, पांचवें दिन 48 लाख और छठे दिन 53 लाख का कलेक्शन किया है। सुंदरकांड मूवी ने 7वें दिन ये पोस्ट लिखे जाने तक 29 लाख का कलेक्शन कर लिया है।

ये भी पढ़ें: Vash Level 2 Box Office Collection: जानिए हॉरर मूवी वश लेवल 2 का बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा हाल, अब तक हुआ इतना कलेक्शन