Sumathi Valavu Box Office Collection: हॉरर कॉमेडी मूवी सुमति वलावु रिलीस हो गयी है। इस मूवी को बॉक्स ऑफिस पर अभी तक ठीक ठाक ही कलेक्शन कर रही है। वीकेंड पर भी इसका कलेक्शन नॉर्मल ही रहा है। आइए जानते है सुमति वलावु ने अभी तक बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है।
सुमति वलावु एक मलयालम मूवी है जिसे इसी भाषा में ही रिलीस किया गया है। यह एक हॉरर कॉमेडी मूवी है जो 1 अगस्त को थिएटर में रिलीस हुई है। इस मूवी को विष्णु ससी शंकर ने डायरेक्ट किया है और इसके राइटर अभिलाष पिल्लई है। अगर इसकी स्टारकास्ट की बात की जाए तो इसमें हमें अर्जुन अशोक, सैजु कुरूप, मालविका मनोज और शिवादा लीड रोल में नज़र आने वाले है।
अगर इसके कलेक्शन की बात की जाए तो सुमति वलावु ने बॉक्स ऑफिस पर सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार 2.66 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। इस मूवी ने पहले दिन बॉक्स पर 1.16 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं दूसरे दिन इसने 1.5 करोड़ का कलेक्शन किया है।
ये भी पढ़ें: Dhadak 2 Box Office Collection: जानिए रोमांटिक ड्रामा मूवी धड़क का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन