Su from So Box Office collection: साउथ की हॉरर कॉमेडी मूवी सु फ्रॉम सो बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। इस मूवी को दर्शकों का बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। कम बजट में बनी ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही है। इस मूवी को रिलीस हुए 13 दिन हो गए है और इसका जलवा अभी भी बरकरार है। आइए जानते है इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर अभी तक कितना कलेक्शन कर लिया है।
Su from So Box Office collection Day 13
सु फ्रॉम सो मूवी थिएटर में 25 जुलाई 2025 को रिलीस हुई है। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। सु फ्रॉम सो मूवी को दर्शकों का बहुत प्यार मिला है और ये इसके कलेक्शन में दिखता है। अगर इसके 13वें दिन के कलेक्शन को देखा जाए तो सु फ्रॉम सो ने 13वें दिन ये पोस्ट लिखे जाने तक सैकनिल्क के अनुसार 96 लाख का कलेक्शन कर लिया है।
सु फ्रॉम से ने बॉक्स ऑफिस पर अभी तक 43.96 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। अगर इसके वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात की जाए तो इसने दुनियाभर में टोटल 54.98 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। ये मूवी 3 से 4 करोड़ के बजट में बनी है और इसने 50 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। इस तरह ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही है।
Su from So Box Office collection Day Wise
सु फ्रॉम सो मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर प्रतदिन कैसा प्रदर्शन किया है अब इसके बारे में भी जान लेते है।
पहले दिन: 78 लाख
दूसरे दिन: 2.17 करोड़
तीसरे दिन: 3.5 करोड़
चौथे दिन: 3.05 करोड़
पांचवें दिन: 3.4 करोड़
छठे दिन: 3.5 करोड़
सातवें दिन: 3.75 करोड़
आठवें दिन: 3.8 करोड़
9वें दिन: 5.4 करोड़
10वें दिन: 6.55 करोड़
11वें दिन: 3.7 करोड़
12वें दिन: 3.4 करोड़
सु फ्रॉम सो ने 13वे दिन ये पोस्ट लिखे जाने तक 96 लाख का कलेक्शन कर लिया है। अगर इसके वीकली कलेक्शन को देखा जाए तो तो सु फ्रॉम सो मूवी ने पहले हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर 20.15 करोड़ और दूसरे हफ्ते अभी तक 23.81 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
P Jaswal एक मूवी कंटेंट राइटर हैं, जो FilmyVault पर फिल्मों, बॉक्स ऑफिस और सिनेमा से जुड़ी सभी लेटेस्ट अपडेट को साझा करता है।”