Son of Sardaar 2 Box Office Collection: जानिए अजय देवगन की सन ऑफ सरदार 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Son of Sardaar 2 Box Office Collection: अजय देवगन की सन ऑफ सरदार 2 मूवी रिलीस हो गयी है और बॉक्स ऑफिस पर इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इससे पहले सन ऑफ सरदार जो इसका पहला पॉर्ट थी वो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी। आइए जानते है सन ऑफ सरदार 2 ने बॉक्स ऑफिस पर अभी तक कितना कलेक्शन कर लिया है।

अजय देवगन की सन ऑफ सरदार 2 मूवी थिएटर में 1 अगस्त को रिलीस हुई है। इस मूवी को विजय कुमार अरोरा ने डायरेक्ट किया है और इसके राइटर जगदीप सिंह सिधु और मोहित जैन है। अगर इसकी स्टारकास्ट की बात की जाए तो इसमें हमें अजय देवगन, मुरणाल ठाकुर, रवि किशन और संजय मिश्रा लीड रोल में आने वाले है। वहीं इसके पहले पॉर्ट में अजय देवगन के साथ सोनाक्षी सिन्हा, संजय दत्त और जूही चावला लीड रोल में थे और वो अब दूसरे पॉर्ट में नहीं दिखने वाले है।

सन ऑफ सरदार 2 मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार अभी तक 15.09 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। अगर इसके बजट की बात की जाए तो सन ऑफ सरदार 2 मूवी 150 करोड़ के बजट में बनी है। वहीं इसका पॉर्ट 30 करोड़ के बजट में बना था और उसने 160 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था। सन ऑफ सरदार मूवी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी।

सन ऑफ सरदार 2 ने बॉक्स ऑफिस पर डेली कितना कलेक्शन किया है अब ये भी जान लेते है। इस मूवी ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 7.25 करोड़ और दूसरे दिन 7.5 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं तीसरे दिन यानी रविवार को ये पोस्ट लिखे जाने तक 34 लाख का कलेक्शन कर लिया है।

ये भी पढ़ें: Kingdom Box Office Collection: जानिए विजय देवरकोंडा की किंगडम का बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा हाल