Saiyaara Box Office Collection: बॉलीवुड की रोमांटिक ड्रामा मूवी सैयारा का बॉक्स ऑफिस पर अभी भी तबाही मचा रही है। इस मूवी को रिलीस हुए 17 दिन हो गए है और ये अभी भी बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई कर रही है। इस मूवी को दर्शकों का खूब प्यार मिला है जिसके चलते इसका जबरदस्त कलेक्शन अभी भी जारी है। आइए जानते है सैयारा मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितना कलेक्शन किया है।
Saiyaara Box Office Collection Day 17
सैयारा मूवी थिएटर में 18 जुलाई 2025 को रिलीस हुई है और ये अभी भी करोडों में कमाई कर रही है। सैयारा मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर17वें दिन यानी रविवार को ये पोस्ट लिखे जाने तक सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार 5.11 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। वहीं इसने 16वें दिन शनिवार को 6.75 करोड़ का कलेक्शन किया है। इस कलेक्शन को देखते हुए लगता है कि ये मूवी रविवार को भी 6 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन करने वाली है।
अगर इसके ओवरआल कलेक्शन की बात की जाए तो सैयारा ने बॉक्स ऑफिस पर 296.86 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। वहीं दुनियाभर में इसने टोटल 460 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। ये मूवी 35 से 40 करोड़ के बजट में बनी है और इसने अपने से कई गुना ज्यादा कलेक्शन कर लिया है। इस तरह ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही है।
Saiyaara Box Office Collection Day Wise
सैयारा मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर प्रतिदिन कितना कलेक्शन किया है अब ये भी जान लेते है।
पहले दिन: 21.5 करोड़
दूसरे दिन: 26 करोड़
तीसरे दिन: 35.75 करोड़
चौथे दिन: 24 करोड़
पांचवें दिन: 25 करोड़
छठे दिन: 21.5 करोड़
सातवें दिन: 19 करोड़
आठवें: 18 करोड़
9वें: 26.5 करोड़
10वें: 30 करोड़
11वें: 9.25 करोड़
12वें दिन: 10 करोड़
13वें दिन: 7.5 करोड़
14वें दिन: 6.5 करोड़
15वें दिन: 4.5 करोड़
16वें दिन: 6.75 करोड़
सैयारा ने 17वें दिन ये पोस्ट लिखे जाने तक 5.11 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। इस मूवी ने पहले हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर 172.75 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं दूसरे हफ्ते सैयारा ने 107.75 करोड़ का कलेक्शन किया है।