Saiyaara Box Office Collection: सैयारा मूवी ने इंडिया के साथ-साथ दुनियाभर में तहलका मचा रखा है। इस मूवी ने 550 करोड़ का आंकड़ा पर कर लिया है जो किसी भी इंडियन रोमांटिक, ड्रामा मूवी के लिए बड़ी बात है। इस मूवी को बॉक्स ऑफिस पर 47 दिन हो गए है और ये बॉक्स ऑफिस पर अभी भी कब्जा जमाए हुए है।
सैयारा मूवी थिएटर में 18 जुलाई 2025 को रिलीस हुई है और इसने बॉक्स ऑफिस पर बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया है। ये एक बॉलीवुड रोमाटिंक ड्रामा मूवी है जिसमें अहान पांडे और अनीत पड्डा की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। इस मूवी को दर्शकों का इतना प्यार मिला कि ये बॉक्स ऑफिस पर 37वें दिन भी कब्जा जमाए हुए है।
अगर इसके कलेक्शन की बात की जाए तो सैयारा मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार अभी तक 326.65 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। वहीं अगर इसके वर्ल्डवाइड कलेक्शन को देखा जाए तो इसने दुनियाभर में 551 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। सैयारा मूवी का बजट 40 करोड़ के आसपास है और ये अपने बजट से कई गुना ज्यादा कलेक्शन कर चुकी है यानी कि ये बॉक्स आफिस पर सुपर ब्लॉकबस्टर रही है।
सैयारा मूवी को बॉक्स ऑफिस पर रिलीस हुए 37 दिन हो गए है लेकिन इसका जलवा अभी भी बरकरार है। छठे हफ्ते वीकेंड पर एक बार फिर इसके कलेक्शन में उछाल देखने को मिला है। इस मूवी ने 36वें दिन यानी शुक्रवार को 35 लाख का कलेक्शन किया है। वहीं सैयारा मूवी ने 37वें दिन यानी शनिवार को ये पोस्ट लिखे जाने तक 50 लाख का कलेक्शन कर लिया है। ये कलेक्शन 60 या 70 लाख तक जा सकता है।