Pushpa 2 Box Office Collection: पुष्पा 2 ने दुनियाभर में तहलका मचाते हुए रिकॉर्डतोड़ कमाई है। अल्लु अर्जुन स्टारर ये फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही है। इस मूवी ने इंडिया के साथ दुनियाभर में जबरदस्त कलेक्शन किया है। आइए जानते है अल्लु अर्जुन की पुष्पा 2 ने दुनियाभर में लाइफटाइम कितना कलेक्शन किया है।
Pushpa 2 Starcast and Release Date
पुष्पा 2 सिनेमाघरों में 5 दिसंबर 2024 को रिलीस हुई थी। इस मूवी को सुकुमार ने डायरेक्ट किया है और उसी ने ही इसकी कहानी भी लिखी है। अगर पुष्पा 2 के करेक्टर्स की बात की जाए तो इस मूवी में अल्लु अर्जुन ने पुष्पा का किरदार और रश्मिका मंधाना ने श्रीवल्ली का किरदार निभाया है। वहीं फ़हाद फ़ासिल एस पी भवँर सिंह के रोल में है। इन किरदारों को इस मूवी में बहुत ज्यादा पसंद किया गया है
Pushpa 2 Total Box Office Collection
अगर पुष्पा 2 के टोटल कलेक्शन की बात की जाए तो इसने बॉक्स ऑफिस पर सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार टोटल 1471 करोड़ का कलेक्शन किया है। इस मूवी को दर्शकों का बहुत प्यार मिला और ये 9 हफ़्तों तक बॉक्स ऑफिस पर छाई रही। वहीं इस मूवी ने हिंदी में 812 करोड़ का कलेक्शन किया है।
Pushpa 2 Worldwide Collection
पुष्पा 2 ने दुनियाभर में कितना कलेक्शन किया है अब ये भी जान लेते है। इस मूवी ने इंडिया के बाहर 271 करोड़ का कलेक्शन किया है यानी कि पुष्पा 2 ने दुनियाभर में टोटल 1471 करोड़ का कलेक्शन किया है।
Pushpa 2 Budget
पुष्पा 2 मूवी का कलेक्शन तो देख लिया है अब ये भी देख लेते है कि ये मूवी कितने बजट में बनी है। पुष्पा 2 मूवी का बजट 400 से 500 करोड़ है और इसने अपने बजट से ज्यादा कलेक्शन किया है।
ये भी पढ़ें: Su From So Total Collection: जानिए सु फ्रॉम सो मूवी का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, वर्ल्डवाइड कलेक्शन, बजट
Pushpa 2 Hit or Flop
पुष्पा 2 मूवी बॉक्स ऑफिस पर हिट है या फ्लॉप इसके बारे में भी बहुत से लोग जानना चाहते है और सर्च भी करते है। ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही है क्योंकि इस मूवी ने अपने बजट से 3 गुना से ज्यादा का कलेक्शन किया है।
Pushpa 2 Weekly Collection
पुष्पा 2 का बॉक्स ऑफिस पर वीकली कैसा हाल रहा है उसके आंकड़े भी यहां पर देख लेते है। पहले हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर इसने सैकनिल्क के अनुसार 725.8 करोड़, दूसरे हफ्ते 264.8 करोड़, तीसरे हफ्ते 129.5 करोड़, चौथे हफ्ते 69.65 करोड़, पांचवे हफ्ते 25.25 करोड़, छठे हफ्ते 9.7 करोड़, सातवें हफ्ते 5.85 करोड़, 8वें हफ्ते 2.85 करोड़ और 9वें हफ्ते 70 लाख का कलेक्शन किया है।
मूवीज, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, OTT रिलीस, टोटल कलेक्शन और सभी लेटेस्ट अपडेट के लिए फिल्मी वॉल्ट चैनल से जुड़ें।
P Jaswal एक मूवी कंटेंट राइटर हैं, जो FilmyVault पर फिल्मों, बॉक्स ऑफिस और सिनेमा से जुड़ी सभी लेटेस्ट अपडेट को साझा करता है।”