Param Sundari Box Office Collection: बॉलीवुड मूवी परम सुंदरी का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, जानिए अब तक का टोटल कलेक्शन

Param Sundari Box Office Collection: धड़क 2 और सैयारा के बाद बॉलीवुड की एक और रोमांटिक मूवी परम सुंदरी बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दे चुकी है। इस मूवी को अभी तक दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है और ये अच्छा कलेक्शन भी कर रही है। पहले रविवार को भी इसका प्रदर्शन अच्छा रहा है। आइए जानते है परम सुंदरी मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर भी तक कितना कलेक्शन कर लिया है।

परम सुंदरी मूवी थिएटर में 29 अगस्त 2025 को रिलीस हुई है जो बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है। ये बॉलीवुड की रोमांटिक, ड्रामा मूवी है जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस मूवी को तुषार जलोटा ने डायरेक्ट किया है और वही इसके राइटर भी है। अगर इसकी स्टारकस्ट की बात की जाए तो इसमें हमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की जोड़ी नज़र आने वाली है।

इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन कर लाया है अब इसके बारे में जान लेते है। परम सुंदरी मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार अभी तक 20 करोड़ 40 लाख का कलेक्शन कर लिया है। वहीं इसके वर्ल्डवाइड कलेक्शन को देखा नए तो इसने दुनियाभर में 30 करोड़ 80 लाख का कलेक्शन किया है। अगर इनके बजट की बात की जाए तो परम सुंदरी का बजट 60 करोड़ के आसपास है और इसने तीन दिनों में ही अपना आधा बजट निकाल लाया है।

परम सुंदरी मूवी ने रिलीस के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 7.25 करोड़ और दूसरे दिन 9.25 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं तीसरे दिन यानी रविवार को इसने ये पोस्ट लिखे जाने तक 4 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। रविवार को परम सुंदरी मूवी 8 से 10 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है।