Nikka Zaildar 4 Box Office Collection: पंजाबी मूवी निक्का जैलदार 4 अभी भी थिएटर में अपनी जगह बनाये हुए है भले ही इसका कलेक्शन कम हो रहा है। लेकिन वीकेंड पर यानी दूसरे शनिवार को इसके कलेक्शन में थोड़ा उछाल देखने को जरूर मिला है। आइए जानते है निक्का जैलदार 4 ने बॉक्स ऑफिस पर अभी तक कितना कलेक्शन कर लिया है।
एमी विर्क की निक्का जैलदार 4 थिएटर में 2 अक्टूबर को रिलीस हुई है। बॉक्स ऑफिस पर बड़ी फिल्में होने के बावजूद ये अपनी जगह थिएटर में बनाये हुए है और कलेक्शन भी कर रही है। इस मूवी को रिलीस हुए 10 दिन हो गए है और 10 वें दिन निक्का जैलदार 4 ने बॉक्स ऑफिस पर सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार 20 लाख का कलेक्शन किया है।
अगर इसके टोटल कलेक्शन की बात की जाए तो निक्का जैलदार 4 ने बॉक्स ऑफिस पर अभी तक 4 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। अब इसके बजट के बारे में भी जान लेते है कि ये मूवी कितने करोड़ में बनी है। निक्का जैलदार 4 मूवी का बजट लगभग 4 करोड़ के आसपास है और इसने अपना बजट निकाल ही लिया है।
निक्का जैलदार 4 मूवी हर रोज बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन कर रही है अब इसके बारे में भी जान लेते है।
Day 1 (वीरवार) – 1 करोड़
Day 2 (शुक्रवार) – 38 लाख
Day 3 (शनिवारवार) – 60 लाख
Day 4 (रविवार) – 82 लाख
Day 5 (सोमवार) – 23 लाख
Day 6 (मंगलवार) – 34 लाख
Day 7 (बुधवार) – 16 लाख
Day 8 (वीरवार) – 14 लाख
Day 9 (शुक्रवार) – 16 लाख
Day 10 (शनिवार) – 20 लाख
जिस तरह इस मूवी के कलेक्शन में उछाल देखने को मिला है निक्का जैलदार 4 रविवार यानी 11वें दिन 25 लाख के आसपास कलेक्शन कर सकती है।
P Jaswal एक मूवी कंटेंट राइटर हैं, जो FilmyVault पर फिल्मों, बॉक्स ऑफिस और सिनेमा से जुड़ी सभी लेटेस्ट अपडेट को साझा करता है।”