Mahavatar Narsimha Box Office Collection: महावतार नरसिम्हा ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 10वें दिन कमाए 10 करोड़ से ज्यादा

Mahavatar Narsimha Box Office Collection: बॉलीवुड एनिमेटेड मूवी महावतार नरसिम्हा बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। शुरू में इसका कलेक्शन भले ही कम रह हो लेकिन उसके बाद इसके कलेक्शन में बहुत अच्छा उछाल आया है। दूसरे रविवार को तो इसने बॉक्स ऑफिस पर तड़बतोड़ कमाई करते हुए 10 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर डाला है आइए जानते है इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर अभी तक वर्ल्डवाइड टोटल कितना कलेक्शन कर लिया है।

Mahavatar Narsimha Box Office Collection Day 10

महावतार नरसिम्हा मूवी थिएटर में 25 जुलाई 2025 को रिलीस हुई है और बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। इसने पहले रविवार को तो कम कलेक्शन किया था लेकिन दूसरे रविवार को इसके कलेक्शन में एक बड़ा उछाल देखने को मिला है। महावतार नरसिम्हा मूवी ने 10वें दिन यानी रविवार को ये पोस्ट लिखे जाने तक सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार 15.25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

ये कलेक्शन 18 से 20 करोड़ तक देखने को मिल सकता है। वहीं इस मूवी ने पहले रविवार को बॉक्स ऑफिस पर 9.5 करोड़ का कलेक्शन किया था। अगर इसके शनिवार के कलेक्शन को देखा जाए तो पहले शनिवार को महावतार नरसिम्हा ने सिर्फ 4.6 करोड़ का कलेक्शन किया था लेकिन दुसरे शनिवार को इसने 15.4 करोड़ का कलेक्शन किया है।

महावतार नरसिम्हा मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर अभी तक टोटल 83.1 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। अगर इसके वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात की जाए तो इस इस मूवी ने दुनियाभर में टोटल 98.25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। जल्दी ही ये मूवी 100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली है। महावतार नरसिम्हा मूवी 15 से 20 करोड़ के बजट में बनी है और इसने अपने बजट से कई गुना ज्यादा कलेक्शन कर लिया है। इस तरह ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर हिट या सुपरहिट नहीं बल्कि ब्लॉकबस्टर रही है।

Mahavatar Narsimha Box Office Collection Day Wise

पहले दिन: 1.75 करोड़
दूसरे दिन: 4.6 करोड़
तीसरे दिन: 9.5 करोड़
चौथे दिन: 6 करोड़
पांचवें दिन: 7.7 करोड़
छठे दिन: 7.7 करोड़
सातवें दिन: 7.5 करोड़
आठवें: 7.7 करोड़
9वें: 15.4 करोड़

महावतार नरसिम्हा ने 10वें दिन ये पोस्ट लिखे जाने तक सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार 15.25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। पहले हफ्ते इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 44.75 करोड़ का कलेक्शन किया है। लेकिन दूसरे हफ्ते ये कलेक्शन और भी ज्यादा होने वाला है।