महावतार नरसिम्हा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: महावतार नरसिम्हा को बॉक्स ऑफिस पर चार हफ्ते होने वाले है, लेकिन ये मूवी अभी भी बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है और करोड़ों में कलेक्शन कर रही है। तीसरे वीकेंड भी इसके कलेक्शन में भारी उछाल देखने को मिला है। आइए जानते है महावतार नरसिम्हा मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर अभी तक कितना कलेक्शन कर लिया है।
बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर एनीमेशन मूवी महावतार नरसिम्हा थिएटर में 25 जुलाई 2025 को रिलीस हुई है। ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन करते हुए छाई हुई है। हर वीकेंड पर इसका कलेक्शन बढ़ता ही जा रहा है। किसी भी मूवी के लिए तीसरे वीकेंड पर पहले और दूसरे वीकेंड से ज्यादा का कलेक्शन कर बहुत बड़ी बात है।
महावतार नरसिम्हा मूवी ने बॉक्स पर पर सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार अभी तक इंडियन बॉक्स ऑफिस पर नेट 175 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। अगर वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात की जाए तो महावतार नरसिम्हा ने दुनियाभर में 200 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है।
अब इस मूवी के वीकेंड कलेक्शन को देख लेते है यानी को शनिवार और रविवार को इसने कितना कलेक्शन किया है। पहले वीकेंड पर महावतार नरसिम्हा मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर सैकनिल्क के अनुसार शनिवार को 4 करोड़ 60 लाख और रविवार 9 करोड़ 50 लाख का कलेक्शन किया है। दूसरे वीकेंड पर इसके कलेक्शन में अच्छा उछाल देखने को मिला है। शनिवार को इसने 15 करोड़ 40 लाख करोड़ कर और रविवार को 23 करोड़ 10 लाख का कलेक्शन किया है।
अगर तीसरे वीकेंड की बात को जाए तो शनिवार को 20 करोड़ 50 लाख और रविवार को 23 करोड़ 50 लाख का कलेक्शन किया है। तीसरे वीकेंड महावतार नरसिम्हा ने पहले और दूसरे वीकेंड से भी ज्यादा का कलेक्शन किया है। इस मूवी का दर्शकों में ऐसा क्रेज़ है कि नॉर्मल डेज में इसका कॉलेक्शज भले ही कम हो जाये लेकिन वीकेंड पर एक बहुत अच्छा उछाल देखने को मिलता है। तीसरे वीकेंड के बाद यानी सोमवार को इसने 5 करोड़ 25 लाख और मंगलवार को ये पोस्ट लिखे जाने तक 68 लाख का कलेक्शन कर लिया है।
I love watching movies and sharing updates about films, box office collections, and entertainment news. I write in a simple way so everyone can enjoy and stay updated.