Mahavatar Narsimha Box Office Collection Day 24: महावतार नरसिम्हा मूवी का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी है। इस मूवी ने दो बड़ी मूवी कुली और वॉर 2 को जबरदस्त टक्कर दी है। ये दोनों ही नई रिलीस मूवी है वहीं महावतार नरसिम्हा को बॉक्स ऑफिस पर 24 दिन हो गए है। इसके बावजूद इस मूवी का कलेक्शन बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों में आ रहा है।
Mahavatar Narsimha Box Office Collection Day 24
महावतार नरसिम्हा मूवी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही है और इसका बॉक्स ऑफिस पर जलवा अभी भी कायम है। दर्शकों को ये मूवी इतनी ज्यादा पसंद आ रही है कि 24वें दिन भी ये मूवी करोड़ों में कलेक्शन कर रही है। महावतार नरसिम्हा मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार 24वें दिन ये पोस्ट लिखे जाने तक 7 करोड़ 31 लाख का कलेक्शन कर लिया है।
Mahavatar Narsimha Total Collection
महावतार नरसिम्हा मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर अभी तक लगभग 210 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। अगर इसके वर्ल्डवाइड कलेक्शन को देखा जाए तो इसने दुनियाभर में 265 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। जिस तरह से ये मूवी कलेक्शन कर रही है जल्दी ही ये 300 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी।
ये भी पढ़ें: