Madharasi Box Office Collection Day 7: साउथ की मधरासी मूवी थिएटर में दस्तक दे चुकी है और बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन भी कर रही है। इस मूवी को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है लेकिन हर दिन इसे कलेक्शन में कमी ही आ रही है। वीकेंड के बाद इसका कलेक्शन आधे से भी कम रह गया है। आइए जानते है मधरासी मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर अभी तक कितना कलेक्शन कर लिया है।
मधरासी मूवी थिएटर में 5 सितंबर को रिलीस हुई है और इसका ओपनिंग कलेक्शन भी बहुत अच्छा था। इस मूवी को रिलीस हुए बॉक्स ऑफिस पर 7 दिन हो गए है। मधरासी मूवी ने सातवें दिन ये पोस्ट लिखे जाने तक बॉक्स ऑफिस पर सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार 97 लाख का कलेक्शन कर लिया है और ये कलेक्शन 1.5 करोड़ के आसपास तक देखने को मिल सकता है।
अगर इसके टोटल कलेक्शन की बात की जाए तो मधरासी ने बॉक्स ऑफिस पर अभी तक 47.97 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। वहीं इसके वर्ल्डवाइड कलेक्शन को देखा जाए तो इसने दुनियाभर में 77.25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। पहले वीकेंड पर मधरासी मूवी ने 12.1 और 11.4 करोड़ का कलेक्शन किया है।
मूवीज, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, OTT रिलीस और सभी लेटेस्ट अपडेट के लिए फिल्मी वॉल्ट चैनल से जुड़ें।
P Jaswal एक मूवी कंटेंट राइटर हैं, जो FilmyVault पर फिल्मों, बॉक्स ऑफिस और सिनेमा से जुड़ी सभी लेटेस्ट अपडेट को साझा करता है।”