Madharasi Box Office Collection: साउथ की एक नई मूवी मधरासी थिएटर में दस्तक दे चुकी है। इस मूवी को दर्शकों का बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और इसने रिलीस के दिन भी अच्छा कलेक्शन किया है। दूसरे दिन भी इस मूवी का अच्छा कलेक्शन हो रहा है। आइए जानते है मधरासी मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर कभी तक कितना कलेक्शन कर लिया है।
मधरासी मूवी थिएटर में 5 सितंबर 2025 को रिलीस हुई है। इस मूवी को मुरुगादॉस ने डायरेक्ट किया है और वही इसके लेखक भी है। अगर इसकी स्टारकास्ट की बात की जाए तो इसमें हमें विद्युत जामवाल, सिवकार्थिकेयन, बीजू मेनन, रुक्मिणी वसंत और विक्रांथ लीड रोल में नजर आने वाले है।
मधरासी मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार अभी तक 19.21 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। अगर इसके वर्ल्डवाइड कलेक्शन को देखा जाए तो इसने दुनियाभर में 26.71 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। इस मूवी ने रिलीस के पहले दिन 13 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। वहीं दूसरे दिन मधरासी मूवी ने ये पोस्ट लिखे जाने तक 6.21 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।