Lokah Chapter 1 Chandra Box Office Collection: साउथ की लोका चैप्टर 1: चंद्र मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। ये मूवी 9 दिनों में ही ब्लॉकबस्टर बन गयी है और हर रोज बहुत ही शानदार कलेक्शन कर रही है। इस मूवी को दर्शकों का बहुत ही अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। आइए जानते है लोका चैप्टर 1: चंद्र मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर अभी तक कितना कलेक्शन कर लिया है।
लोका चैप्टर 1: चंद्र मूवी थिएटर में 28 अगस्त 2025 को रिलीस हुई है। ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन कर रही है और वीकेंड पर इसके कलेक्शन में बहुत ही अच्छा उछाल देखने को मिला है। अभी भी हर रोज इसका कलेक्शन 5 करोड़ से ऊपर ही हो रहा है।
अगर इसके कलेक्शन की बात की जाए तो लोका चैप्टर 1: चंद्र मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार अभी तक 61.09 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। वहीं इसके वर्ल्डवाइड कलेक्शन को देखा जाए तो इसने लोका ने दुनियाभर में 129.89 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। लोका चैप्टर 1: चंद्र मूवी का बजट 30 से 35 करोड़ है और ये अपना बजट निकाल कर बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर हो गयी है।
पहले दिन इसने बॉक्स ऑफिस पर 2.7 करोड़, दूसरे दिन 4 करोड़, तीसरे दिन 7.6 करोड़, चौथे दिन 10.1 करोड़, 5वें दिन 7.2 करोड़, 6वें दिन 7.65 करोड़, 7वें दिन 7.1 करोड़ और 8वें दिन 8.35 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। अगर 9वें दिन के कलेक्शन की बात की कई तो लोका चैप्टर 1: चंद्र मूवी ने 9वें दिन बॉक्स ऑफिस पर ये पोस्ट लिखे जाने तक 6.39 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।