Kuriyan Jawan Bapu Preshaan 2 Box Office Collection: सरबाला जी के बाद एक और पंजाबी कॉमेडी ड्रामा मूवी कुड़ियाँ जवान बापू परेशान 2 थिएटर में दस्तक दे चुकी है। ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक प्रदर्शन कर रही है। वहीं वीकेंड पर इसके कलेक्शन में अच्छा उछाल भी देखने को मिला है। आइए जानते है कुड़ियाँ जवान बापू परेशान 2 मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर अभी तक कितना कलेक्शन कर लिया है।
पंजाबी कॉमेडी ड्रामा मूवी कुड़ियाँ जवान बापू परेशान 2 थिएटर में 8 अगस्त को रिलीस हुई थी। इस मूवी को अवतार सिंह ने डायरेक्ट किया है और अमन सिधु इसके राइटर है। अगर इसकी स्टारकास्ट की बात की जाए तो इसमें हमें अवनूर, कर्मजीत अनमोल और राज धालीवाल लीड रोल में नज़र आने वाले है।
इस मूवी ने अभी तक कितना कलेक्शन कर लिया है अब इसके बारे में जान लेते है। कुड़ियाँ जवान बापू परेशान 2 मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार अभी तक 53 लाख का कलेक्शन कर लिया है। इस मूवी को बॉक्स ऑफिस पर पांचवां दिन है लेकिन ये अभी तक 1 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू पाई है।
रिलीस के पहले दिन कुड़ियाँ जवान बापू परेशान 2 मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 10 लाख का कलेक्शन किया है। वहीं वीकेंड पर यानी दूसरे दिन इसने 21 लाख एयर तीसरे दिन 14 लाख का कलेक्शन किया है। इस मूवी ने चौथे दिन सिर्फ 8 लाख का कलेक्शन किया है। अगर पांचवें दिन की बात की जाए तो कुड़ियाँ जवान बापू परेशान 2 मूवी 5वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 6 से 7 लाख तक का कलेक्शन कर सकती है।