Kingdom Box Office Collection: जानिए विजय देवरकोंडा की किंगडम का बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा हाल

Kingdom Box Office Collection: साऊथ स्टार विजय देवरकोंडा की नई मूवी किंगडम थिएटर में दस्तक दे चुकी है। इस मूवी को बॉक्स ऑफिस पर अभी तक तो अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। लेकिन शनिवार को इसके कलेक्शन में कोई बड़ा उछाल देखने को नहीं मिला। वैसे पहले दिन इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया है। आइए जानते है किंगडम मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर अभी तक कितना कलेक्शन कर लिया है।

किंगडम मूवी थिएटर में 31 जुलाई 2025 को रिलीस ही है। ये एक तमिल एक्शन, ड्रामा, स्पाई मूवी है जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस मूवी को गौतम तिन्नौरी ने डायरेक्ट किया है और वही इसके राइटर भी है। अगर इसकी स्टारकास्ट की बात की जाए तो इसमें हमें विजय देवरकोंडा, सत्यदेव और भाग्यश्री बोरसे लीड रोल में नज़र आने वाले है।

किंगडम की कहानी एक अंडरकवर पुलिस वाले कि है जिसे एक खतरनाक मिशन के लिए श्रीलंका भेजा जाता है। ये कहानी इसी मिशन के इर्द गिर्द घूमने वाली है। किंगडम मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार अभी तक 33.74 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। अगर किंगडम मूवी के बजट की बात की जाए तो ये मूवी 130 करोड़ के बजट में बनी है।

किंगडम मूवी ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 18 करोड़ का कलेक्शन किया है। लेकिन दूसरे दिन इसके कलेक्शन में काफी गिरावट देखने को मिली है और इसने सिर्फ 7.5 करोड़ का कलेक्शन किया है। तीसरे दिन यानी शनिवार को भी इसका कलेक्शन नॉर्मल ही रहा, इसने सिर्फ 8.08 करोड़ का ही कलेक्शन किया है। वहीं चौथे दिन ये पोस्ट लिखे जाने तक किंगडम मूवी ने 16 लाख का कलेक्शन कर लिया है।

ये भी पढ़ें: Thalaivan Thalaivii Box Office Collection: दूसरे वीकेंड पर थलाइवन थलाइवी के कलेक्शन में आया बड़ा उछाल, कमा डाले इतने करोड़