Kantara 2 Box Office Collection: कांतारा 2 का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, जानिए 9वें दिन का कलेक्शन

Kantara 2 Box Office Collection: कांतारा 2 का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार है। इस मूवी को देखने के लिए अभी भी दर्शकों की भीड़ थिएटर में देखने को मिल रही है। जिस तरह से ये कलेक्शन कर रही है जल्दी ही है 500 करोड़ का आंकड़ा भी क्रॉस कर लेगी। आइए जानते है कांतारा 2 ने बॉक्स ऑफिस पर अभी तक कितना कलेक्शन कर लिया है।

Kantara 2 Box Office Collection Day 9

कांतारा 2 थिएटर में 2 अक्टूबर को रिलीस हुई है और बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। इस मूवी को रिलीस हुए 9 दिन हो गए है फिर भी इसका कलेक्शन करोड़ों में आ रहा है। अगर 9वें दिन के कलेक्शन को बात को जाए तो कांतारा 2 ने 9वें दिन बॉक्स ऑफिस पर सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार ये पोस्ट लिखे जाने तक 12.26 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

Kantara 2 Box Office Collection and Worldwide Collection

इस मूवी के टोटल कलेक्शन को देखा जाए तो कांतारा 2 ने बॉक्स ऑफिस पर अभी तक 349.66 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। अगर वर्ल्डवाइड कलेक्शन को बात की जाए तो इसने दुनियाभर में 475.25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। इस कलेक्शन से पता चलता है कि इंडिया के साथ-साथ ये मूवी विदेशों में भी छाई हुई है।

Kantara 2 Day Wise Collection

कांतारा 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन तो देख लिया अब ये भी देख लेते है कि ये डेली बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन कर रही है।

Day 1 (वीरवार) – 61.85 करोड़
Day 2 (शुक्रवार) – 45.4 करोड़
Day 3 (शनिवार) – 55 करोड़
Day 4 (रविवार) – 63 करोड़
Day 5 (सोमवार) – 31.5 करोड़
Day 6 (मंगलवार) – 34.25 करोड़
Day 7 (बुधवार) – 25.25 करोड़
Day 8 (वीरवार) – 21.15 करोड़

कांतारा 2 ने रिलीस के 9वें दिन अभी तक 12.26 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है और जिस तरह के आंकड़े आ रहे है ये 15 से 20 करोड़ के आसपास कलेक्शन करने वाली है।