Kantara 2 Box Office Collection: कांतारा 2 बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है और छठे दिन भी इसका कलेक्शन करोड़ों में आ है। वर्किंग डेज पर भी इसका जबरदस्त क्रेज दर्शकों में देखने को मिल रहा है। जिस तरह से ये कलेक्शन कर रही है जल्दी ही 400 करोड़ का आंकड़ा क्रोस कर जाएगी। आइए जानते है कांतारा 2 ने बॉक्स ऑफिस पर अभी तक कितना कलेक्शन कर लिया है।
ब्लॉकबस्टर मूवी कांतारा 2 थिएटर में 2 अक्टूबर को रिलीस हुई है और ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। इस मूवी को रिलीस हुए 6 दिन हो गए है फिर भी इसका कलेक्शन करोड़ों में आ रहा है। इंडिया में तो ये धूम मचा ही रही है लेकिन इसके साथ ही ये विदेशों में भी छाई हुई है।
अगर इसके कलेक्शन की बात की जाए तो कांतारा 2 ने बॉक्स ऑफिस पर सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार अभी तक 275.3 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। वहीं इसके वर्ल्डवाइड कलेक्शन को देखा जाए तो इसने दुनियाभर में टोटल 362.75 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
अब कांतारा 2 के डेली कलेक्शन को देख लेते है कि ये बॉक्स ऑफिस पर हर रोज कितना कमा रही है।
Day 1 (वीरवार) – 61.85 करोड़
Day 2 (शुक्रवार) – 45.4 करोड़
Day 3 (शनिवार) – 55 करोड़
Day 4 (रविवार) – 63 करोड़
Day 5 (सोमवार) – 31.25 करोड़
अगर इसके छठे दिन के कलेक्शन को देखा जाए तो कांतारा 2 ने छठे दिन यानी मंगलवार को सैकनिल्क के अनुसार ये पोस्ट लिखे जाने तक 18.8 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
P Jaswal एक मूवी कंटेंट राइटर हैं, जो FilmyVault पर फिल्मों, बॉक्स ऑफिस और सिनेमा से जुड़ी सभी लेटेस्ट अपडेट को साझा करता है।”