Kantara 2 Box Office Collection: 5 दिन में 300 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन, कांतारा 2 का बॉक्स ऑफिस पर तहलका

Kantara 2 Box Office Collection: कांतारा 2 बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है और हर दिन करोड़ों में कलेक्शन कर रही है। ये मूवी इंडिया के साथ-साथ विदेशों में भी शानदार कलेक्शन कर रही है। इस मूवी को दर्शकों का बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। आइए जानते है कांतारा 2 ने बॉक्स ऑफिस पर अभी तक कितना कलेक्शन कर लिया है।

साउथ की ब्लॉकबस्टर मूवी कांतारा 2 थिएटर में 2 अक्टूबर को रिलीस हुई है। इस मूवी को रिलीस हुए 5 दिन हो गए है और इसने 300 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। ये मूवी हिंदी में भी जबरदस्त कमाई कर रही है। रविवार को तो कांतारा 2 का सबसे ज्यादा कलेक्शन हिंदी भाषा में आया है।

अगर इसके टोटल कलेक्शन की बात की जाए तो कांतारा 2 ने बॉक्स ऑफिस पर सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार अभी तक 241.23 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। वहीं इसके वर्ल्डवाइड कलेक्शन को देखा जाए तो इसने दुनियाभर में 326 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

अब इस मूवी के डेली कलेक्शन को भी देख लेते है कि ये मूवी हर रोज बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन कर रही है।

Day 1 (वीरवार) – 61.85 करोड़
Day 2 (शुक्रवार) – 45.4 करोड़
Day 3 (शनिवार) – 55 करोड़
Day 4 (रविवार) – 63 करोड़

अगर 5वें दिन के कलेक्शन को देखा जाए तो कांतारा 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 5वें दिन ये पोस्ट लिखे जाने तक 16 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।