Kantara 2 Box Office Collection: कांतारा 2 का बॉक्स ऑफिस पर धमाल जारी, जानिए 13वें दिन कितना हुआ कलेक्शन

Kantara 2 Box Office Collection: कांतारा 2 को बॉक्स ऑफिस पर लगभग 2 हफ्ते होने वाले है लेकिन इसका धमाल बॉक्स ऑफिस पर अभी भी जारी है। इसे दर्शकों का अभी भी भजत अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और जिस तरह से ये कलेक्शन मार रही है जल्दी ही 700 करोड़ का आंकड़ा भी क्रॉस कर लेगी। आइए इस पोस्ट में जानते है कांतारा 2 ने बॉक्स ऑफिस पर अभी तक कितना कलेक्शन कर लिया है।

Kantara 2 Box Office Collection Day 13

कांतारा 2 थिएटर में 2 अक्टूबर को रिलीस हुई है और इसे बॉक्स ऑफिस पर लगभग 2 हफ्ते होने वाले है। लेकिन दर्शकों में अभी भी इसका खूब क्रेज देखने को मिल रहा है और ये शानदार कलेक्शन भी कर रही है। इस मूवी को आज रिलीस हुए 13 दिन हो गए है और 13वें दिन कांतारा 2 ने बॉक्स ऑफिस पर सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार ये पोस्ट लिखे जाने तक 8.47 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

Kantara 2 Box Office Collection and Worldwide Collection

अगर इसके टोटल कलेक्शन की बात की जाए तो कांतारा 2 ने बॉक्स ऑफिस पर अभी तक 460 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। वहीं इसके वर्ल्डवाइड कलेक्शन को देखा जाए तो इसने दुनियाभर में 637 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

Kantara 2 Day Wise Collection

कांतारा 2 बॉक्स ऑफिस पर डेली कितना कलेक्शन कर रही है अब इसके बारे में भी जान लेते है।

Day 1 (वीरवार) – 61.85 करोड़
Day 2 (शुक्रवार) – 45.4 करोड़
Day 3 (शनिवार) – 55 करोड़
Day 4 (रविवार) – 63 करोड़
Day 5 (सोमवार) – 31.5 करोड़
Day 6 (मंगलवार) – 34.25 करोड़
Day 7 (बुधवार) – 25.25 करोड़
Day 8 (वीरवार) – 21.15 करोड़
Day 9 (शुक्रवार) – 22.25 करोड़
Day 10 (शनिवार) – 39 करोड़
Day 11 (रविवार) – 39.75 करोड़
Day 12 (सोमवार) – 13.35 करोड़

कांतारा 2 13वें दिन भी अच्छा कलेक्शन कर रही है और ये 10 से 15 करोड़ के बीच में कलेक्शन कर सकती है।