Kantara 2 Box Office Collection: ऋषभ शेट्टी की कांतारा 2 बॉक्स ऑफिस पर दूसरे हफ्ते भी छाई हुई है। दूसरे शनिवार को तो इसने शानदार कलेक्शन किया ही है लेकिन रविवार की छुट्टी का इसे भरपूर फायदा मिल रहा है। दर्शकों की भीड़ अभी भी थिएटर में उतनी ही है जितनी पहले दिन थी। आइए जानते है कांतारा 2 ने बॉक्स ऑफिस पर अभी तक कितना कलेक्शन कर लिया है।
Kantara 2 Box Office Collection Day 11
ऋषभ शेट्टी की कांतारा 2 थिएटर में 3 अक्टूबर को रिलीस हुई है और अभी भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। वीकेंड पर इसके कलेक्शन में अच्छा उछाल देखने को मिला है। इस मूवी को रिलीस हुए आज 11 दिन हो गए है। अगर 11वें दिन के कलेक्शन की बात की जाए तो कांतारा 2 ने 11 वें दिन बॉक्स पर सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार ये पोस्ट लिखे जाने तक 32.32 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
Kantara 2 Box Office Collection and Worldwide Collection
अब इस मूवी के टोटल कलेक्शन के बारे में लेते है कि इसने अभी तक कितना कलेक्शन कर लिया है। कांतारा 2 ने बॉक्स ऑफिस पर अभी तक 430.97 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। अगर वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात की जाए तो इसने दुनियाभर में 593 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
Kantara 2 Hit or Flop
कांतारा 2 बॉक्स ऑफिस पर हिट, फ्लॉप या ब्लॉकबस्टर रही है अब इसके बारे में जान लेते है। हॉट या फ्लॉप जानने से पहले इसके बजट के बारे में जान लेते है कि ये मूवी कितने करोड़ में बनी है। कांतारा 2 का बजट 125 करोड़ के आसपास है और इसने दुनियाभर में अभी तक 593 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है और जल्दी ही 600 करोड़ का आंकड़ा भी क्रॉस कर लेगी। कांतारा 2 ने अपने बजट से 4 गुना ज्यादा कलेक्शन कर लिया है इस तरह ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही है।
Kantara 2 Day Wise Coleection
कांतारा 2 का बॉक्स ऑफिस पर डेली कैसा हाल रहा है अब इसके बारे में भी जान लेते है।
Day 1 (वीरवार) – 61.85 करोड़
Day 2 (शुक्रवार) – 45.4 करोड़
Day 3 (शनिवार) – 55 करोड़
Day 4 (रविवार) – 63 करोड़
Day 5 (सोमवार) – 31.5 करोड़
Day 6 (मंगलवार) – 34.25 करोड़
Day 7 (बुधवार) – 25.25 करोड़
Day 8 (वीरवार) – 21.15 करोड़
Day 9 (शुक्रवार) – 22.25 करोड़
Day 10 (शनिवार) – 39 करोड़
11वें दिन भी इसके बहुत अच्छे आंकड़े आ रहे है और ये रविवार को टोटल 40 से 45 करोड़ का कलेक्शन करने वाली है।
P Jaswal एक मूवी कंटेंट राइटर हैं, जो FilmyVault पर फिल्मों, बॉक्स ऑफिस और सिनेमा से जुड़ी सभी लेटेस्ट अपडेट को साझा करता है।”