Kantara 2 Box Office Collection: जानिए कांतारा 2 का पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना हुआ कलेक्शन

Kantara 2 Box Office Collection: साउथ की मोस्ट अवेटेड मूवी कांतारा 2 बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दे चुकी है। इसके पहले पॉर्ट का दर्शकों का बहुत प्यार मिला था। उसी के बाद मेकर्स इसका दूसरा पॉर्ट लेकर आए है। आइए जानते है पहले दिन कांतारा 2 मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है।

कांतारा 2 मूवी थिएटर में 2 अक्टूबर को रिलीस हुई है। इस मूवी ऋषभ शेट्टी ने डायरेक्ट किया है और वही इसके राइटर भी है। ऋषभ शेट्टी इस फ़िल्म में लीड रोल में भी नज़र आने वाले है। पहले पॉर्ट में उसकी शानदार एक्टिंग को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। कांतारा 2 में ऋषभ शेट्टी के साथ जयराम, रुक्मणि वसंत और गुलशन देवैया लीड रोल में नजराने वाले है।

अगर इसके कलेक्शन की बात की जाए तो कांतारा 2 ने बॉक्स ऑफिस पर सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार पहले दिन ये पोस्ट लिखे जाने तक 47.76 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। जिस तरह से ये कलेक्शन कर रही है पहले दिन ये टोटल 60 करोड़ के आसपास कलेक्शन कर वाली है। वहीं इसके बजट की बात की जाए तो इस मूवी का बजट 125 करोड़ के आसपास बताया जा रहा है। पहले दिन के कलेक्शन से पता चलता है कि कांतारा 2 अपना 50% बजट पहले दिन ही निकाल लेगी।