House Mates Box Office Collection: साउथ की हॉरर कॉमेडी मूवी हाउस मेट्स मूवी थिएटर में दस्तक दे चुकी है। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर अभी तक कोई बड़ा कलेक्शन नहीं किया है, बस छोटे छोटे कलेक्शन ही डेली आ रहे है। आइए जानते है इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर अभी तक कितना कलेक्शन कर लिया है।
साउथ की हॉरर कॉमेडी मूवी 1 अगस्त 2025 को थिएटर में रिलीस हुई है। इस मूवी को राजावेल ने डायरेक्ट किया है और वही इसके राइटर भी है। अगर इसकी सत्रकास्ट की बात की जाए तो इसमें हमें दर्शन, काली वेंकेन्ट, धीना, आरशा चांदनी, लीड रोल में नज़र आने वाले है। ये एक हॉरर कॉमेडी मूवी है जिसे तमिल भाषा मे रिलीस किया गया है।
अब इस मूवी कलेक्शन के बारे में भी जान लेते है कि बॉक्स ऑफिस पर इसने अभी तक कितना कलेक्शन कर लिया है।हाउस मेट्स मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार अभी तक 1.2 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। पहले दिन इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 2 लाख का कलेक्शन किया है। वीकेंड पर इसके कलेक्शन में अच्छा उछाल देखने को मिला है। दूसरे दिन यानी शनिवार को इसने 34 लाख और तीसरे दिन 38 लाख का कलेक्शन किया है। वहीं चौथे दिन इस मूवी ने 14 लाख पांचवे दिन 13 लाख का कलेक्शन किया है। अगर छठे दिन की बात को जाए तो हाउस मेट्स मूवी 6वें दिन 10 से 11 लाख का कलेक्शन कर सकती है।