Hanuman Ansh Box Office Collection: नीम करौली बाबा पर बनी मूवी हनुमान अंश ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। 7 अगस्त 2026 को जब मूवी सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, तब शायद ही किसी ने सोचा होगा की ये मूवी इतना कलेक्शन करेगी।
शुरुआत में मूवी की कमाई काफी धीमी थी, लेकिन धीरे-धीरे दर्शकों के बीच फिल्म की चर्चा बढ़ती गई और इसका सीधा असर बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिला। अब इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ का आंकड़ा भी पर कर लिया है।
Hanuman Ansh का ₹10 लाख से शुरू हुआ था सफर
हनुमान अंश की सबसे खास बात इसकी ओपनिंग है। क्योंकि इस मूवी ने सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार 7 अगस्त को सिनेमाघरों में सिर्फ ₹10 लाख की कमाई के साथ शुरुआत की थी। पहले हफ्ते में भी फिल्म की कमाई केवल करीब ₹1.08 करोड़ रही। दूसरे हफ्ते में तो कलेक्शन और भी कम होकर लगभग ₹40 लाख रह गया। यहां तक देखकर ऐसा लग रहा था कि ये मूवी जल्द ही सिनेमाघरों से बाहर हो जाएगी। लेकिन तीसरे हफ्ते से कहानी धीरे-धीरे बदलनी शुरू हुई। इसके बाद कमाई में ऐसा उछाल आया कि हर नया हफ्ता पिछले हफ्ते से ज्यादा मजबूत दिखाई देने लगा।
चौथे और पांचवें हफ्ते में बदला पूरा खेल
हनुमान अंश के लिए चौथा हफ्ता काफी अहम रहा। मूवी ने इस दौरान करीब ₹61 करोड़ का किया। इसके बाद पांचवें हफ्ते भी ऐसे ही शानदार प्रदर्शन जारी रहा और इसने करीब 90 करोड़ का कलेक्शन किया। यानी जिस मूवी ने पहले हफ्ते में ₹1 करोड़ भी मुश्किल से पार किया था, वही कुछ ही हफ्तों बाद हर दिन करोड़ों की कमाने करने लगी। छठे हफ्ते में भी इसने अपनी पकड़ बनाए रखी और करीब 80 करोड़ का कलेक्शन किया।
Hanuman Ansh Box Office Collection
अगर इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात की जाए तो हनुमान अंश ने बॉक्स ऑफिस पर सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार ग्रॉस 247 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं इसके वर्ल्डवाइड कलेक्शन को देखा जाए तो इसने दुनियाभर में 309 करोड़ का कलेक्शन किया है। ये मूवी अभी भी बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है और अच्छा कलेक्शन कर रही है।
₹2 करोड़ के बजट वाली मूवी ने मचाया तहलका
हनुमान अंश मूवी का बजट करीब 2 करोड़ के आसपास है। मेरी नजर में इस मूवी की सबसे दिलचस्प बात सिर्फ इसका ₹300 करोड़ पार करना नहीं है, बल्कि इसकी पूरी बॉक्स ऑफिस जर्नी है। ₹10 लाख की ओपनिंग से शुरू होकर ₹300 करोड़ से ज्यादा वर्ल्डवाइड कलेक्शन तक पहुंचना अपने आप में इसे खास बनाता है।
