Ghamasaan OTT Release Date: Arshad Warsi और Pratik Gandhi की फिल्म कब और कहां देखें? जानें पूरी जानकारी

Ghamasaan OTT Release Date: अगर आपको ऐसी फिल्में पसंद हैं जिनमें पुलिस और अपराधी की कहानी सिर्फ पीछा करने और एनकाउंटर तक सीमित नहीं रहती हो तो घमासान आपके लिए एक बेस्ट चॉइस हो सकती है। फिल्म में एक तरफ प्रतीक गांधी पुलिस ऑफिसर के किरदार में हैं। वहीं दूसरी तरफ अरशद वारसी एक खूंखार डकैत के रूप में नजर आने वाले हैं। सबसे खास बात यह है कि फिल्म को तिग्मांशु धूलिया ने डायरेक्ट किया है यानी कहानी का माहौल भी थोड़ा रॉ और जमीन से जुड़ा हुआ देखने को मिल सकता है।

Ghamasaan OTT पर कब रिलीज होगी?

घमासान OTT पर 11 सितंबर 2026 को रिलीस होने वाली है। फिल्म को ZEE5 पर हिंदी में स्ट्रीम किया जाएगा। यानी अगर आप इसे थिएटर में देखने का इंतजार कर रहे थे या फिल्म के बारे में अब जाकर पता चला है तो ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

Ghamasaan OTT Release Date: 11 सितंबर 2026
OTT Platform: ZEE5
Language: हिंदी
Genre: एक्शन, ड्रामा
Director: तिग्मांशु धूलिया

Ghamasaan में क्या कहानी देखने को मिलेगी?

फिल्म की कहानी बुंदेलखंड के उस माहौल में रखी गई है, जहां कानून और अपराध के बीच की लड़ाई काफी खतरनाक रूप ले लेती है। प्रतीक गांधी मूवी में आईपीएस ऑफिसर आदित्य सिंह के किरदार में नज़र आएंगे। उनका सामना होता है महाराज नाम के एक खतरनाक डकैत से जिसका किरदार अरशद वारसी निभा रहे है।

शुरुआत में मामला एक पुलिस अधिकारी और डकैत के बीच की लड़ाई जैसा लगता है लेकिन कहानी सिर्फ इतनी सी नहीं है। यहां सत्ता, बदला, राजनीति, वफादारी और अपने तरीके से जिंदा रहने की कोशिश भी दिखाई देती है। मुझे इस फिल्म की सबसे इंटरस्टिंग बात यही लगती है कि यहां सिर्फ यह सवाल नहीं है कि पुलिस जीतेगी या डकैत। असली मजा इस बात में हो सकता है कि कौन किससे आगे की चाल चलता है।

Arshad Warsi इस बार बिल्कुल अलग अंदाज में

अरशद वारसी को ज्यादातर दर्शक उनकी कॉमेडी और खासकर सर्किट जैसे किरदारों के लिए जानते हैं। लेकिन घमासान में वह बिल्कुल अलग ही किरदार में दिखाई देने वाले हैं।

यहां उनका किरदार एक ऐसे डकैत का है जिसका अपने इलाके में काफी दबदबा है। ट्रेलर में उनका अंदाज देखकर साफ लगता है कि इस बार अरशद वारसी को देखकर आपको सर्किट वाली याद नहीं आएगी।

मेरे हिसाब से फिल्म का सबसे बड़ा अट्रैक्शन भी यही हो सकता है कि अरशद वारसी को इतने डार्क और सीरियस रोल में देखना कैसा लगता है।

Pratik Gandhi निभा रहे हैं IPS Officer का किरदार

वहीं प्रतीक फिल्म में एक आईपीएस का किरदार निभा रहे हैं। उनका किरदार महाराज को पकड़ने के लिए उसके पीछे जाता है, लेकिन धीरे-धीरे यह मामला सिर्फ एक सरकारी मिशन नहीं रह जाता। प्रतीक गांधी ने अपने किरदार को लेकर बताया है कि आदित्य ऐसा इंसान है जिसे खोने का डर कम होता जाता है और यही चीज उसे काफी ताकतवर बनाती है। यानी दोनों किरदारों के बीच सिर्फ बंदूक की लड़ाई नहीं, बल्कि दिमाग की लड़ाई भी देखने को मिल सकती है।

Ghamasaan की StarCast
Pratik Gandhi – IPS Aditya Singh
Arshad Warsi – Maharaj
Ishita Dutta – Aparna Singh
Rajpal Yadav – Kalika
इनके अलावा भी फिल्म में कई सपोर्टिंग एक्टर हैं।

क्या Ghamasaan मूवी देखनी चाहिए?

अगर आपको क्राइम थ्रिलर, पुलिस और डकैत की स्टोरीज और सीरियस एक्शन ड्रामा पसंद है तो घमासान को जरूर देखें क्योंकि ये इसी तरह की मूवी है। मेरी नजर में इसकी सबसे बड़ी वजह कहानी से ज्यादा प्रतीक गांधी और अरशद वारसी का मन सामना है। एक तरफ पुलिस वाला किरदार और दूसरी तरफ ऐसा अपराधी जो अपने इलाके में पहले से मजबूत है इस टकराव में दम तो दिखता है। हालांकि असली फैसला फिल्म देखने के बाद ही होगा कि यह सिर्फ अच्छी कास्ट और दमदार ट्रेलर तक सीमित रहती है या वाकई एक याद रहने वाली क्राइम थ्रिलर मूवी बन पाती है।