Dhadak 2 Box Office Collection: बॉलीवुड की रोमांटिक ड्रामा मूवी बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ती नज़र आ रही है। जहां एक तरफ सैयारा बॉक्स आफिस पर ब्लॉकबस्टर रही वहीं धड़क 2 को अपना बजट निकलना भी बहुत मुश्किल हो रहा है। आइए जानते है धड़क 2 ने बॉक्स ऑफिस पर अभी तक कितना कलेक्शन कर लिया है।
रोमांटिक ड्रामा मूवी धड़क थिएटर में 1 अगस्त को रिलीस हुई है। इस मूवी के कलेक्शन में 9वें दिन ही काफी कम हो गया है। क्योंकि मूवी लगभग 50 करोड़ के बजट में बनी है और ये अभी तक अपना बजट भी नहीं निकाल पाई है। धड़क 2 ने नवें दिन बॉक्स ऑफिस पर ये पोस्ट लिखे जाने तक सैकनिल्क के अनुसार 91 लाख का कलेक्शन कर लिया है। वीकेंड पर इसके कलेक्शन में थोड़ा उछाल देखने को मिला है।
अगर इसके टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात की जाए तो धड़क 2 ने बॉक्स ऑफिस पर अभी तक 18.22 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है वहीं इसके वर्ल्डवाइड कलेक्शन को देखा जाए तो इसने 24.41 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। पहले वीकेंड तो इसका कलेक्शन अच्छा था लेकिन दूसरे वीकेंड पर ये मूवी कुछ खास करती नज़र नहीं आ रही है।
Dhadak 2 Box Office Collection Day Wise
धड़क 2 ने बॉक्स ऑफिस पर प्रतदिन कितना कलेक्शन किया है अब ये भी देख लेते है।
पहले दिन: 3.50 करोड़
दूसरे दिन: 3.75 करोड़
तीसरे दिन: 4.15 करोड़
चौथे दिन: 1.35 करोड़
पांचवें दिन: 1.70 करोड़
छठे दिन: 1.15 करोड़
सातवें दिन: 1.10 करोड़
आठवें दिन: 60 लाख
9वें दिन: 91 लाख ये पोस्ट लिखे जाने तक
धड़क 2 ने पहले हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर 16.70 करोड़ का कलेक्शन किया है। दूसरे हफ्ते इसका कलेक्शन काफी कम होने वाला है क्योंकि इसके डेली कलेक्शन में काफी गिरावट आई है।