Dhadak 2 Box Office Collection: धड़क 2 बॉलीवुड की रोमांटिक ड्रामा मूवी है जिसे शुरू में तो अच्छा रिस्पॉन्स मिला लेकिन अब उसका कलेक्शन कम हो गया है। ये मूवी सैयारा की तरह ज्यादा बड़ा कलेक्शन तो नहीं कर पाई, लेकिन इसका नॉर्मल कलेक्शन डेली आ रहा है। आइए जानते है धड़क 2 ने बॉक्स ऑफिस पर अभी तक कितना कलेक्शन कर लिया है।
बॉलीवुड की रोमांटिक ड्रामा मूवी धड़क 2 थिएटर में 1 अगस्त को रिलीस हुई है। पहले वीकेंड पर तो इस मूवी ने अच्छा कलेक्शन किया था लेकिन दूसरे वीकेंड पर इसका कलेक्शन नॉर्मल ही रहा है। अब इसके कलेक्शन सिर्फ लाखों में रह गया है यानी कक 1 करोड़ से भी कम हो गया है।
अगर इसके कलेक्शन की बात की जाए तो धड़क 2 ने बॉक्स ऑफिस पर सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार अभी तज 21 करोड़ 31 लाख का कलेक्शन कर लिया है। वहीं इसके वर्ल्डवाइड कलेक्शन को देखा जाए तो इसने दुनियाभर में 28 करोड़ 50 लाख का कलेक्शन कर लिया है।
पहले वीकेंड पर धड़क 2 ने 3 करोड़ 75 लाख और 4 करोड़ 15 लाख का कलेक्शन किया है। लेकिन दूसरे वीकेंड पर ये सिर्फ 1 करोड़ 40 लाख और 1 करोड़ 65 लाख का ही कलेक्शन कर पाई है। धड़क 2 ने 12 वें दिन यानी मंगलवार को ये पोस्ट लिखे जाने तक 41 लाख का कलेक्शन कर लिया है।