Coolie Box Office Collection Day 2: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की मोस्ट अवेटड मूवी कुली थिएटर में दस्तक दे चुकी है। इसके साथ ही वॉर 2 भी रिलीस हुई है जिसमें रितिक और जूनियर एनटीआर है। लेकिन कुली पहले दिन ही वॉर 2 को पछाड़कर आगे निकल चुकी है। आइए जानते है कुली ने बॉक्स ऑफिस पर अभी तक कितना कलेक्शन कर लिया है।
सुपरस्टार रजनीकांत की कुली मूवी थिएटर में 14 अगस्त को रिलीस हुई है। इस मूवी को लोकेश कनगराज ने डायरेक्ट किया है और इसकी कहानी भी उन्होंने ने ही लिखी है। अगर इसकी स्टारकास्ट की बात की जाए तो इसमें हमें रजनीकांत, उपेन्द्रा, सत्यराज, नागार्जुन, श्रुति हासन, पूजा हेगड़े और आमिर खान भी नज़र आने वाले है।
रजनीकांत की मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर अभी तक कितना कलेक्शन कर लिया है अब ये जान लेते है। कुली मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार अभी तक 84 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। अगर इसके वर्ल्डवाइड कलेक्शन को देखा जाए तो इस मूवी ने दुनियाभर में 180 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
Coolie Box Office Collection Day 2
कुली मूवी का दर्शकों का बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला है जो इसके जबरदस्त कलेक्शन में दिखता भी है। कुली मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन ये पोस्ट लिखे जाने तक 19 करोड़ का कलेक्शन कर लिए है। जिस तरह से ये मूवी कलेक्शन कर रही है ये दूसरे दिन 50 करोड़ के आसपास कलेक्शन कर सकती है।
कुली मूवी ने रिलीस के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 65 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं वॉर 2 सिर्फ 52 करोड़ का कलेक्शन ही कर पाई। लेकिन दूसरे दिन वॉर 2 मूवी कुली से आगे निकलती नज़र आ रही है।