Coolie Box Office Collection: वीकेंड पर कुली ने मचाया धमाल, हुआ करोड़ों में कलेक्शन

Coolie Box Office Collection: कुली मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। ये मूवी दर्शकों को बहुत पसंद आयी है। एक बार इस मूवी का कलेक्शन थोड़ा कम हो गया था लेकिन वीकेंड पर इसके कलेक्शन में अच्छा उछाल देखने को मिला है। आआये जानते है कुली मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर अभी तक कितना कलेक्शन कर लिया है।

सुपरस्टार रजनीकांत की कुली मूवी थिएटर में 14 अगस्त को रिलीस हुई है। इस मूवी ने रिलीस के पहले दिन ही दुनियाभर में लगभग 150 करोड़ का कलेक्शन किया था। कुली मूवी को दर्शकों का बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला है और वीकेंड पर इसके कलेक्शन में बहुत अच्छा उछाल देखने को मिला है।

अगर इसके कलेक्शन की बात की जाए तो रजनीकांत की मूवी कुली ने बॉक्स ऑफिस पर सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार अभी तक 255 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। वहीं इसके वर्ल्डवाइड कलेक्शन को देखा जाए तो इसने दुनियाभर में 472 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। कुली मूवी ने रिलीस के 11वें दिन ये पोस्ट लिखे जाने तक 9 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

कुली मूवी के वीकेंड कलेक्शन की बात की जाए तो इसने पहले वीकेंड पर 39.5 करोड़ और 35.25 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं दूसरे वीकेंड पर इसने शनिवार को 10.5 करोड़ और रविवार को ये पोस्ट लिखे जाने तक 9 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। अगर वीकली कलेक्शन को देखा जाए तो इसने पहले हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर 229.65 करोड़ का कलेक्शन किया है।