Coolie Box Office Collection: जानिए कूली मूवी का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, वर्ल्डवाइड कलेक्शन, हिट और फ्लॉप

Coolie Total Box Office Collection: सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म कूली (Coolie) ने रिलीज़ होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। लोकेश कनगराज के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने ओपनिंग डे से ही रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन किया है और इस फ़िल्म का क्रेज़ इतना जबरदस्त रहा कि इसके कई शोज़ हाउसफुल भी रहे है। आइए जानते है कुली मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर टोटल कितना कलेक्शन किया है।

Coolie Release Date and Star Cast

कूली मूवी थीएटर्स में 14 अगस्त 2025 को को वीकेंड पर रिलीज़ रिलीस हुई थी। अगर इसकी स्टारकास्ट की बात की जाए तो इसमें हमें रजनीकांत, नागार्जुन, श्रुति हासन, सौबिन शाहीर, उपेंद्र, सत्यराज नज़र आने वाले है वहीं इसमें अमीर खान का कैमियो भी देखने को मिलता है।

Coolie Total Box Office Collection

कूली मूवी ने रिलीज़ के पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार ₹65 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं पहले हफ्ते तक फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन लगभग ₹229.65 करोड़ तक पहुंच गया था और 15वें दिन तक यह आंकड़ा ₹271.5 करोड़ पार कर चुका था। इतनी तेज़ रफ्तार से बढ़ते हुए कलेक्शन ने साफ कर दिया था कि फिल्म की पकड़ बॉक्स ऑफिस पर काफी मजबूत है। अगर इसके टोटल बॉक्स ऑफिस आफिस कलेक्शन की बात की कई तो कूली मूवी ने 284.84 करोड़ का नेट कलेक्शन और 337.3 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है।

Coolie Worldwide Collection

ओवरसीज़ में भी कूली का जादू बरकरार रहा है और इसने शानदार कलेक्शन किया है। रिलीज़ के सिर्फ 3 दिनों में ही इस मूवी ने वर्ल्डवाइड ₹300 करोड़ का आंकड़ा छू लिया था। वहीं 9 दिनों में ये कलेक्शन बढ़कर ₹439 करोड़ हो गया था। कूली मूवी ने दुनियाभर में टोटल 517 करोड़ का कलेक्शन किया है।

Coolie Movie Budget

अब इसके बजट के बारे में भी जान लेते है जिससे कि पता चल सके कि इस मूवी बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन रहा है। अगर इसके बजट की बात की जाए तो इस मूवी का कुल बजट लगभग ₹350 से 400 करोड़ है।

Coolie Movie Hit or Flop

कलेक्शन और बजट को देखकर साफ कहा जा सकता है कि मूवी हिट या सुपरहिट नहीं बल्कि बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही है। इंडिया में जहां फिल्म ने शानदार परफॉर्म किया है वहीं वर्ल्डवाइड भी इसका कलेक्शन बहुत ही अच्छा रहा है।

ये भी पढ़ें:

मूवीजबॉक्स ऑफिस कलेक्शनOTT रिलीस, टोटल कलेक्शन और सभी लेटेस्ट अपडेट के लिए फिल्मी वॉल्ट चैनल से जुड़ें।