Box Office Collection: शनिवार को सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी पर भारी पड़ी कांतारा 2

Box Office Collection: बॉलीवुड की मूवी सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी पर साउथ की कांतारा 2 भारी पड़ रही है। क्योंकि साउथ की मूवी का हिंदी कलेक्शन बॉलीवुड की मूवी से बहुत ज्यादा आ रहा है। आइए जानते है शनिवार को दोनों मूवी का बॉक्स ऑफिस पर कैसा हाल रहा है।

बॉलीवुड की सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी 2 अक्टूबर को रिलीस हुई है जोकि एक रोमांटिक ड्रामा मूवी है। जिसमें वरुण धवन और जाह्नवी कपूर लीड रोल में है। वहीं साउथ की कांतारा 2 भी 2 अक्टूबर को ही रिलीस हुई है जो एम पीरियड मयथोलॉजिक एक्शन ड्रामा मूवी है। जिसमें ऋषभ शेट्टी, रुक्मिणी वसंत और जयराम लीड रोल में है।

अगर दोनों मूवी टोटल कलेक्शन की बात की जाए तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी ने बॉक्स आफिस पर अभी तक 22 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। वहीं कांतारा 2 ने बॉक्स ऑफिस पर अभी तक 163.7 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। दुनियाभर में कांतारा 2 ने 218 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है वहीं सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी ने सिर्फ 30.7 करोड़ का कलेक्शन किया है।

अब इन दोनों मूवी के शनिवार यानी तीसरे दिन के हिंदी कलेक्शन को देख लेते है। शनिवार को कांतारा 2 ने हिंदी में 19 करोड़ का कलेक्शन किया जबकि सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी ने 7.25 करोड़ का कलेक्शन किया है। साउथ की मूवी का क्रेज़ दर्शकों में बहुत ज्यादा देखने को मिला है।

ये भी पढ़ें: Kantara 2 Box Office Collection Day 3: शनिवार को कांतारा 2 का शानदार कलेक्शन जारी, जानिए अब तक टोटल कितना हुआ कलेक्शन