Baaghi 4 Box Office Collection: टाइगर श्रॉफ की बागी 4 को बॉक्स ऑफिस पर एक हफ्ता ही गया है। इसके साथ ही इसका कलेक्शन भी काफी कम हो गया है। ये मूवी शुरू में तो दर्शकों को थिएटर में लाने में कामयाब रही लेकिन अब इसका कलेक्शन 1 से 2 करोड़ तक रह गया है। आइए जानते है बागी 4 मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर अभी तक कितना कलेक्शन कर लिया है।
टाइगर श्रॉफ की बागी 4 थिएटर्स में 5 सितंबर 2025 को रिलीस हुई है। इस मूवी को बॉक्स ऑफिस पर 8 दिन हो गए है। बागी 4 मूवी ने 8वें दिन ये पोस्ट लिखे जाने तक बॉक्स ऑफिस पर सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार 76 लाख का कलेक्शन कर लिया है। इस मूवी के कलेक्शन के काफी गिरावट आई है।
अगर इसके कलेक्शन की बात की जाए तो बागी 4 मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर अभी तक 45.26 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। वहीं इसके वर्ल्डवाइड कलेक्शन को देखा जाए तो इसने दुनियाभर में अभी तक 64 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। बागी 4 मूवी ने पहले हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर 44.5 करोड़ का कलेक्शन किया है।
मूवीज, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, OTT रिलीस और सभी लेटेस्ट अपडेट के लिए फिल्मी वॉल्ट चैनल से जुड़ें।