Vvan Teaser: जंगल में कदम रखते ही बदल गई कहानी, क्या है ये रहस्यमयी ताकत?

Vvan Teaser: तमन्ना भाटिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा की अगली फिल्म Vvan: Force of the Forest को लेकर अब लोगों की दिलचस्पी बढ़ती जा रही है। फिल्म का नया टीजर सामने आने के बाद इसकी कहानी को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।

टीजर देखने पर सबसे ज्यादा ध्यान फिल्म के माहौल पर जाता है। जंगल, अंधेरा और उसके आसपास बनी रहस्यमयी दुनिया फिल्म को एक अलग तरह का एहसास देती है। यहां डर सिर्फ किसी एक किरदार या चेहरे से नहीं आता, बल्कि पूरा माहौल ही कुछ ऐसा बनाया गया है कि लगता है जंगल के अंदर कोई बड़ा राज छिपा हुआ है।

सिद्धार्थ के सामने है एक अनजानी दुनिया

फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा मुख्य भूमिका में हैं। उनका किरदार ऐसी परिस्थितियों में पहुंचता दिखाई देता है जहां हर चीज वैसी नहीं है जैसी बाहर से नजर आती है। सबसे दिलचस्प बात यही है कि टीजर कहानी को पूरी तरह खोलने की कोशिश नहीं करता। कुछ चीजें दिखाई गई हैं, लेकिन उनके पीछे की वजह अभी भी छिपी हुई है। क्योंकि अगर टीजर में ही पूरी कहानी बता दी जाती तो फिल्म देखने की दिलचस्पी काफी कम हो जाती।

तमन्ना भाटिया के किरदार पर भी नजर

फिल्म में तमन्ना भाटिया भी अहम भूमिका में हैं। उनके किरदार को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन टीजर में उनकी मौजूदगी कहानी को और भी ज्यादा रहस्यमयी बनाती है। उनका किरदार कहानी में सिर्फ एक सामान्य भूमिका निभा रहा है या फिर जंगल से जुड़े इस रहस्य का कोई खास हिस्सा है इसका पता तो मूवी देखने के बाद ही पता चलेगा।

Vvan सिर्फ डराने वाली फिल्म नहीं लगती

टीजर देखकर ऐसा नहीं लगता कि फिल्म का पूरा फोकस सिर्फ डर दिखाने पर है। इसमें जंगल और उससे जुड़ी पुरानी मान्यताओं का माहौल भी नजर आता है यानी कहानी में रहस्य के साथ भारतीय लोककथाओं का रंग भी देखने को मिल सकता है। मेरे हिसाब से फिल्म की सबसे बड़ी खासियत यही हो सकती है। अगर निर्देशक जंगल के इस माहौल और रहस्य को पूरी फिल्म में बनाए रखने में कामयाब रहे तो ‘व्वन’ बाकी हॉरर फिल्मों से थोड़ी अलग दिखाई दे सकती है।

फिल्म में सिद्धार्थ को करना होगा बड़े रहस्य का सामना

टीजर की सबसे बड़ी बात यह है कि इसे देखने के बाद कहानी से ज्यादा सवाल पैदा होते हैं।

जंगल में आखिर ऐसा क्या है?
लोग वहां जाने से क्यों डरते हैं?
तमन्ना का किरदार इस पूरी कहानी से कैसे जुड़ा है?
और सिद्धार्थ का किरदार इस रहस्य में आखिर किस तरह फंसता है?

यही सारे सवाल इस टीज़र को देखने पर सामने आते है जिनका जवाब मूवी देखने के बाद ही चलने वाला है।

कब रिलीज होगी Vvan?

Vvan: Force of the Forest में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। अभी फिल्म के बारे में जितना सामने आया है, उससे इतना जरूर लगता है कि मेकर्स ने कहानी के सबसे जरूरी हिस्से को छिपाकर रखा है।

अब देखना होगा कि जंगल का यह रहस्य पर्दे पर दर्शकों को कितना डराता है और कितनी देर तक अपनी कहानी में बांधकर रखता है। फिलहाल टीजर ने एक काम तो कर ही दिया है—फिल्म देखने से पहले दर्शकों के मन में बहुत से सवाल जरूर छोड़ दिए हैं।