Ekka Box Office Collection: साउथ की एक नई मूवी इक्का थिएटर में दस्तक दे चुकी है। ये एक एक्शन ड्रामा मूवी है जिसे अभी तक बॉक्स आफिस पर ठीक ठाक ही रिस्पॉन्स मिला है। इस मूवी को वीकेंड की छुट्टी का भी कुछ खास फायदा नहीं मिला और इसने छुट्टी के दिन भी नार्मल कलेक्शन ही किया है। आइए जानते है इक्का मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर अभी तक कितना कलेक्शन कर लिया है।
इक्का सैंडलवुड इंडस्ट्री की मूवी है जो कन्नड़ भाषा में बनी है। ये मूवी थिएटर में 18 जुलाई को रिलीस हुई है। इस मूवी को रोहित पदकी ने डायरेक्ट किया है। अगर इसकी स्टारकास्ट की बात की जाए तो इसमें हमें युवा राजकुमार, संजना आनंद, अतुल कुलकर्णी और संपदा लीड रोल में नज़र आने वाले है।
अब ये जान लेते है कि इस मूवी ने अभी तक बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन कर लिया है। इक्का मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर अभी तक सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार 5.75 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। इस मूवी ने रिलीस के दिन 1.45 करोड़ का कलेक्शन किया है। लेकिन उसके बाद इसके कलेक्शन में हर दिन गिरावट ही आ रही है। इस मूवी को वीकेंड की छुट्टी का भी कुछ खास फायदा नहीं मिला।
इक्का मूवी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे वाइज
Day 1: 1.45 करोड़
Day 2: 1.35 करोड़
Day 3: 1.65 करोड़
Day 4: 70 लाख
Day 5: 60 लाख
अगर वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात की जाए तो इक्का मूवी ने दुनियाभर में अभी तक 6 करोड़ 80 लाख का कलेक्शन कर लिया है।
P Jaswal एक मूवी कंटेंट राइटर हैं, जो FilmyVault पर फिल्मों, बॉक्स ऑफिस और सिनेमा से जुड़ी सभी लेटेस्ट अपडेट को साझा करता है।”