Akhanda 2 Box Office Collection: जानिए अखंडा 2 मूवी का रिलीस के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा हाल

Akhanda 2 Box Office Collection: साउथ सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण की नई मूवी अखंडा 2 बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दे चुकी है। इस मूवी का दर्शकों को काफी समय से इतंजार था और इसे बहुत अच्छा रिस्पॉन्स भी मिल रहा है। ये मूवी वर्किंग डेज पर रिलीस हुई है फिर भी इसकी ओपनिंग बहुत अच्छी रही है।

अखंडा 2 मूवी थिएटर में 12 दिसंबर 2025 को रिलीस हुई है। ये एक फैंटेसी एक्शन ड्रामा मूवी है जिसे बोयापति सरीनु ने डायरेक्ट किया है। इस मूवी में हमें साउथ सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण, संयुक्ता मेनन, हर्षाली मल्होत्रा और आधी पिनिसेट्टी लीड रोल में नजर आने वाले है।

अगर इसके क्लेक्शन की बात की जाए तक अखंडा 2 ने बॉक्स ऑफिस पर सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार ये पोस्ट लिखे जाने तक 18.77 करोड़ का क्लेक्शन कर लिया है। इस मूवी ने एडवांस बुकिंग में ही 7.8 करोड़ का क्लेक्शन कर लिया था। जिस तरह से आंकड़े आ रहे है ये मूवी पहले दिन टोटल 25 करोड़ के आसपास क्लेक्शन करने वाली है।