Haq Box Office Collection: हक़ मूवी का 10वें दिन बॉक्स ऑफिस पर ऐसा रहा हाल, जानिए अब तक कितना हुआ क्लेक्शन

Haq Box Office Collection: बॉलीवुड की हक़ मूवी का बॉक्स ऑफिस पर अभी तक कुछ खास प्रदर्शन नहीं रहा है। वहीं अब इसके क्लेक्शन में भी काफी कमी आ गयी है और वीकेंड पर भी कोई बड़ा उछाल देखने को नहीं मिला है। आइए जानते है हक़ मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर अभी तक कितना क्लेक्शन कर लिया है।

Haq Box Office Collection Day 10
हक़ मूवी थिएटर में 7 नवंबर को रिलीस हुई है और ये मूवी अभी तक अपना बजट निकालने में भी कामयाब नहीं हो पाई है। इसे दर्शकों का मिला जुला ही रिस्पॉन्स मिला है। वहीं अब इसकी टक्कर अजय देवगन की दे दे प्यार से 2 से भी हो रही है। हक़ मूवी को रिलीस हुए आज 10 दिन हो गए है और 10वें दिन इसने बॉक्स ऑफिस सैकनिल्क की रिपोर्ट के  अनुसार ये पोस्ट लिखे जाने तक 71 लाख का क्लेक्शन कर लिया है।

Haq Box Office Collection and Budget
अगर इसके टोटल क्लेक्शन की बात की जाए तो हक़ मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर अभी तक 16.51 करोड़ का क्लेक्शन कर लिया है। वहीं इसके वर्ल्डवाइड क्लेक्शन को देखा जाए तो इसने दुनियाभर में अभी तक 22 करोड़ का क्लेक्शन कर लिया है। इस मूवी का बजट 40 से 50 करोड़ के आसपास है और ये अभी तक अपना आधा बजट भी नहीं निकाल पाई है।

Haq Box Daily Office Collection
हक़ मूवी प्रतदिन बॉक्स ऑफिस पर कितना क्लेक्शन कर रही है अब इसके बारे में भी जान लेते है।

Day 1 (शुक्रवार) – 1.75 करोड़
Day 2 (शनिवार) – 3.35 करोड़
Day 3 (रविवार) – 3.85 करोड़
Day 4 (सोमवार) – 1.05 करोड़
Day 5 (मंगलवार) – 1.75 करोड़
Day 6 (बुधवार) – 1.15 करोड़
Day 7 (वीरवार) – 1.1 करोड़
Day 8 (शुक्रवार) – 65 लाख
Day 9 (शनिवार) – 1.15 करोड़
Day 10 (रविवार) – 71 लाख ये पोस्ट लिखे जाने तक