Kantara 2 Box Office Collection: कांतारा 2 का बॉक्स ऑफिस पर 8वें दिन ऐसा रहा हाल, जानिए अब तक का टोटल कलेक्शन

Kantara 2 Box Office Collection: कांतारा 2 मूवी को बॉक्स ऑफिस पर एक हफ्ता हो गया है लेकिन इसका जादू अभी भी बॉक्स ऑफिस पर बरकरार है और ये लंबे समय तक बॉक्स ऑफिस पर टिकने वाली है। क्योंकि इस मूवी का इंतज़ार दर्शकों को काफी समय से था। आइए जानते है कांतारा 2 ने बॉक्स ऑफिस पर अभी तक कितना कलेक्शन कर लिया है।

Kantara 2 Box Office Collection Day 8

कांतारा 2 मूवी थिएटर में 2 अक्टूबर को रिलीस हुई है और इसे बॉक्स ऑफिस पर एक हफ्ता हो गया है। आज इस मूवी को रिलीस हुए 8 दिन हो गए है, फिर भी इसका कलेक्शन करोड़ों में आ रहा है। अगर आठवें दिन के कलेक्शन की बात की जाए तो कांतारा 2 ने 8वें दिन बॉक्स ऑफिस पर सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार ये पोस्ट लिखे जाने तक 13.68 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

Kantara 2 Collection and Budget

कांतारा 2 के टोटल कलेक्शन को देखा जाए तो इसने अभी तक बॉक्स ऑफिस पर टोटल 329.93 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। अगर वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात की जाए तो इसने दुनियाभर में 446 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। कांतारा 2 मूवी 125 करोड़ के बजट में बनी है और इसने अपने बजट से काफी ज्यादा कलेक्शन कर लिया है।

Kantara 2 Daily Collection

कांतारा 2 मूवी डेली बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन कर रही है अब इसके बारे में भी जान लेते है।

Day 1 (वीरवार) – 61.85 करोड़
Day 2 (शुक्रवार) – 45.4 करोड़
Day 3 (शनिवार) – 55 करोड़
Day 4 (रविवार) – 63 करोड़
Day 5 (सोमवार) – 31.5 करोड़
Day 6 (मंगलवार) – 34.25 करोड़
Day 7 (बुधवार) – 25.25 करोड़

रिलीस के 8वें दिन इसने ये पोस्ट लिखे जाने तक 13.68 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।जिस तरह से आंकड़े आ रहे है 8वें दिन ये टोटल 15 से 20 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है।