Kantara 2 Box Office Collection: ऋषभ शेट्टी की कांतारा 2 को दर्शकों का बहुत प्यार मिल रहा है। पहले दिन मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाते हुए अपने बजट का लगभग 50% निकाल लिया है। वहीं दूसरे दिन भी दर्शकों की वैसी ही भीड़ थीएटर्स में देखने को मिली है। आइए जानते है कांतारा 2 ने बॉक्स ऑफिस पर अभी तक कितना कलेक्शन कर लिया है।
ऋषभ शेट्टी की कांतारा 2 थीएटर्स में 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के दिन रिलीस हुई है। दर्शकों में जैसा क्रेज पहले पॉर्ट को लेकर था दूसरे पॉर्ट को लेकर दर्शक पहले से भी ज्यादा एक्सआईटेड नज़र आ रहे है। पहले दिन इस मूवी को छुट्टी का भरपूर फायदा मिला है जो इसके कलेक्शन में दिखता भी है। वहीं दूसरे दिन यानी शुक्रवार को वर्किंग डे के बावजूद इसने जबरदस्त कलेक्शन कर रही है।
अगर इसके टोटल कलेक्शन की बात की जाए तो कांतारा 2 ने बॉक्स ऑफिस पर सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार अभी तक 84.53 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। रिलीस के पहले दिन इसने 60 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं दूसरे दिन ये पोस्ट लिखे जाने तक 24.53 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। दूसरे दिन इसका टोटल कलेक्शन 30 करोड़ के आसपास होने वाला है।
P Jaswal एक मूवी कंटेंट राइटर हैं, जो FilmyVault पर फिल्मों, बॉक्स ऑफिस और सिनेमा से जुड़ी सभी लेटेस्ट अपडेट को साझा करता है।”