Su From So Box Office Collection: साउथ की कॉमेडी ड्रामा मूवी सु फ्रॉम सो मूवी 1 महीने बाद भी बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है और रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। इस मूवी को दर्शकों का इतना प्यार मिला है कि इस मूवी ने 30वें और 31वें दिन भी 1 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है। आइए जानते है सु फ्रॉम सो मूवी ने बॉक्स ऑफिस परभी तक कितना कलेक्शन कर लिया है।
सु फ्रॉम सो मूवी थिएटर्स में 25 जुलाई 2025 को रिलीस हुई है और अभी तक बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन कर रही है। ये मूवी सुपर डुपर ब्लॉकबस्टर बन गयी है क्योंकि इसने अपने बजट से कहीं ज्यादा कलेक्शन कर लिया है। इसे दर्शकों का बहुत प्यार मिला है जिसके चलते हर वीकेंड पर इसके कलेक्शन में एक बड़ा उछाल देखने को मिलता है।
अगर इसके कलेक्शन की बात की जाए तो सु फ्रॉम सो मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार अभी तक 85.32 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है। वहीं इसके वर्ल्डवाइड कलेक्शन को देखा जाए तो इसने दुनियाभर में 113.37 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। ये मूवी 4 से 5 करोड़ के बजट में बनी है और ये अभी तक अपने बजट से लगभग 22 गुना ज्यादा कलेक्शन कर चुकी है।
सु फ्रॉम सो मूवी ने रिलीस के 30वें और 31वें दिन यानी वीकेंड पर बहुत अच्छा कलेक्शन किया है। शनिवार को इसने 1.68 करोड़ का कलेक्शन और रविवार को 1.99 करोड़ का कलेक्शन किया है। अगर 32वें दिन के कलेक्शन की बात की जाए तो ये मूवी 32वें दिन 40 से 50 लाख का कलेक्शन कर सकती है क्योंकि नॉर्मल डेज में इसका कलेक्शन इसी के आसपास रहता है।