Coolie Box Office Collection: कुली का बॉक्स ऑफिस पर आठवें दिन हुआ ऐसा हाल, जानिए अब तक का टोटल कलेक्शन

Coolie Box Office Collection: कुली मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ का आंकड़ा तो पर कर लिया है। लेकिन अब इसका कलेक्शन 10 करोड़ से कम हो गया है। वैसे अभी भी आंकड़े अच्छे है और वीकेंड पर अच्छा उछाल देखने को मिल सकता है। आइए जानते है कुली ने बॉक्स ऑफिस पर अभी तक कितना कलेक्शन कर लिया है।

कुली मूवी थिएटर में 14 अगस्त को रिलीस हुई है और इसकी बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग रही है। शुरू में तो इस मूवी ने बहुत अच्छा कलेक्शन किया लेकिन अब इसका कलेक्शन 10 करोड़ से कम हो गया है। रिलीस के पहले दो दिन इसका कलेक्शन बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ से ऊपर ही रहा है।

Coolie Box Office Collection Day 8

कुली ने बॉक्स ऑफिस पर सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार पहले दिन 65 करोड़ का कलेक्शन किया था। आज इस मूवी को बॉक्स ऑफिस पर 8 दिन हो गए है और आठवें दिन कुली ने ये पोस्ट लिखे जाने तक  4 करोड़ 11 लाख का कलेक्शन कर लिया है। ये कलेक्शन 6 से 7 करोड़ तक जा सकता है, वैसे इसने सातवें दिन बॉक्स ऑफिस पर 7 करोड़ 50 लाख का कलेक्शन किया है।

Coolie Box Office Collection

इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर अभी तक कितना कलेक्शन कर लिया है अब ये जान लेते है। कुली मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर सैकनिल्क के अनुसार अभी तक 227 करोड़ 61 लाख का कलेक्शन कर लिया है। ये इस मूवी का 8 दिन का टोटल कलेक्शन है।

Coolie Movie Worldwide Collection

अगर इसके वर्ल्डवाइड कलेक्शन को देखा जाए तो कुली मूवी ने दुनियाभर में 433 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। इस मूवी को इंडिया के साथ-साथ विदेशों में भी दर्शकों का खूब प्यार मिला है अगर ये मूवी इसी तरह कलेक्शन करती रही तो ये बहुत जल्दी 500 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी।