Coolie Box Office Collection Day 4: रजनीकांत की कुली ने 4 दिनों में ही 300 करोड़ पार, जानिए पहले सन्डे बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा हाल

Coolie Box Office Collection Day 4: रजनीकांत की कुली बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। इस मूवी ने इंडियन में तो जबरदस्त कलेक्शन किया ही है लेकिन इसके साथ ही विदेशों में भी इसका पर्दशन शानदार रहा है। कुली ने 4 दिनों में ही 300 करोड़ का आंकड़ा पर कर लिया है। आइए जानते है रजनीकांत की कुली का पहले सन्डे बॉक्स ऑफिस पर कैसा हाल रहा है।

Coolie Box Office Collection Day 4

रजनीकांत की कुली चौथे दिन यानी रविवार को भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। कुली मूवी ने पहले रविवार को बॉक्स ऑफिस पर सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार ये पोस्ट लिखे जाने तक 18 करोड़ 94 लाख का कलेक्शन कर लिया है। अभी आगे के आंकड़े आने बाकी है एयर ये कलेक्शन 30 करोड़ से ज्यादा का होने वाला है।

अगर इसके टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात की जाए तो कुली मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर अभी तक 178 करोड़ 19 लाख का कलेक्शन कर लाया है। वहीं इसके वर्ल्डवाइड कलेक्शन को देखा जाए तो इसने दुनियाभर में 339 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

कुली मूवी का डेली कलेक्शन कुछ इस तरह रहा है। पहले दिन इसने बॉक्स ऑफिस पर 65 करोड़, दूसरे दिन 54 करोड़ 75 लाख, और तीसरे दिन 39 करोड़ 50 लाख का कलेक्शन किया है। जिस तरह से रविवार को इसका कलेक्शन आ रहा है ये कुली मूवी चौथे दिन 30 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन करने वाली है।