Mahavatar Narsimha Box Office Day 22: कुली और वॉर 2 के बावजूद महावतार नरसिम्हा का कलेक्शन 22वें दिन भी करोड़ों में, जानिए अब तक का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Mahavatar Narsimha Box Office Day 22: महावतार नरसिम्हा मूवी को बॉक्स ऑफिस पर 22 दिन हो गए है लेकिन अभी भी इसका कलेक्शन करोड़ों में आ रहा है। बॉक्स ऑफिस पर 2 बड़ी मूवी वॉर 2 और कुली होने के बावजूद इतना ज्यादा कलेक्शन करना, वो भी 22वें दिन किसी भी मूवी के लिए बहुत बड़ी बात है। आइए जानते है महावतार नरसिम्हा मूवी ने अभी तके बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन कर लिया है।

महावतार नरसिम्हा मूवी थिएटर में 25 जुलाई को रिलीस हुई है और इसे बॉक्स ऑफिस पर 22 दिन हो गए है। ये मूवी बड़ी-बड़ी मूवीज को टक्कर देते हुए करोड़ों में कलेक्शन कर रही है। ये इंडिया की पहली एनिमेटेड मूवी है जिसने 200 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। इस मूवी का क्रेज दर्शकों में बहुत ज्यादा है क्योंकि ये मूवी भगवान विष्णु के अवतारों में से एक नरसिम्हा की कहानी को बहुत अच्छे से दिखाती है।

महावतार नरसिम्हा ने बॉक्स ऑफिस पर सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार अभी तक 194 करोड़ 18 लाख का कलेक्शन कर लिया है। वहीं अगर इसके वर्ल्डवाइड कलेक्शन को देखा जाए तो इसने दुनियाभर में 240 करोड़ 33 लाख का कलेक्शन कर लिया है।

Mahavatar Narsimha Box Office Day 22

महावतार नरसिम्हा मूवी को बॉक्स ऑफिस पर 22 दिन हो गए है और इसका कलेक्शन अभी भी करोड़ों में है। आप इसी से अंदाजा  लगा सकते है की ये मूवी किस लेवल की है। इस मूवी ने 22वें दिन ये पोस्ट लिखे जाने तक सैकनिल्क के अनुसार 5 करोड़ 83 लाख का कलेक्शन कर लिया है।