Sahasam Box Office Collection: जानिए साउथ की कॉमेडी, एक्शन मूवी साहसम का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Sahasam Box Office Collection: साउथ की एक नई एक्शन, कॉमेडी मूवी साहसम थिएटर में दस्तक दे चुकी है। इस मूवी का बॉक्स ऑफिस पर अभी तक प्र्दशन ठीक ठाक ही रह है और इसने 1 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। आइए जानते है इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर अभी तक कितना कलेक्शन कर लिया है।

साहसम थिएटर में 8 अगस्त 2025 को रिलीस हुई है। इस मूवी को बिबिन कृष्णा ने डायरेक्ट किया है। अगर इसकी स्टारकास्ट की बात की जाए तो इसमें हमें बाबू एंटोनी, गौरी जी. किशन, बैजू संतोष, शब्रीश शर्मा और रमज़ान मोहम्मद नज़र आने वाले है। ये एक एक्शन, कॉमेडी, ड्रामा मूवी है जिसे मलयालम भाषा में रिलीस किया गया है।

अगर इसके कलेक्शन की बात की जाए तो साहसम मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार अभी तक नेट कलेक्शन 1 करोड़ 1 लाख कर लिया है। इस मूवी ने रिलीस के पहले दिन 22 लाख, दूसरे दिन 27 लाख, तीसरे दिन 30 लाख, चौथे दिन 16 लाख और पांचवे दिन 15 लाख का कलेक्शन किया है। साहसम मूवी छठे दिन भी 14 से 15 लाख का कलेक्शन कर सकती है।

ये भी पढ़ें: Su From So Box Office Collection: सु फ्रॉम सो ने दुनियाभर में मचाया तहलका, जल्द शामिल होगी 100 करोड़ क्लब में