Thalaivan Thalaivii Box Office Collection: थलाइवन थलाइवी साउथ की रोमांटिक, कॉमेडी, ड्रामा मूवी है जिसका बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन रहा है। इस मूवी के कलेक्शन में तीसरे वीकेंड पर फिर से अच्छा उछाल आया है। इस मूवी का दर्शकों ने बहुत ज्यादा पसंद किया है जो इसके कलेक्शन में भी दिखता है। आइए जानते है थलाइवन थलाइवी ने बॉक्स ऑफिस पर अभी तक कितना कलेक्शन कर लिया है।
साउथ की रोमांटिक, कॉमेडी, ड्रामा मूवी थलाइवन थलाइवी थिएटर में 25 जुलाई 2025 को रिलीस हुई है। इस मूवी में हमें विजय सेतुपति और नित्या मेनन लीड रोल में नज़र आते है और इसमें हमें इन दोनों की लोव स्टोरी देखने को मिलती है। इस मूवी को दर्शकों ने बहुत पसंद किया और ये बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। तीसरे वीकेंड पर भी इसके कलेक्शन में एक अच्छा उछाल देखने को मिला है।
थलाइवन थलाइवी मूवी के टोटल कलेक्शन की बात की जाए तो इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार अभी तक 58 करोड़ 13 लाख का कलेक्शन कर लिया है। वहीं इसने दुनियाभर में 74 करोड़ 45 लाख का कलेक्शन कर लिया है। वीकेंड के अलावा बाकी दिनों में इसका कलेक्शन कुछ कम हो जाता है लेकिन वीकेंड पर एक अच्छा उछाल देखने को मिलता है।
थलाइवन थलाइवी ने पहले वीकेंड बॉक्स ऑफिस पर 7 करोड़ 85 लाख और 9 करोड़ 70 लाख का कलेक्शन किया है। दूसरे वीकेंड पर इसने 4 करोड़ 75 लाख और 5 करोड़ 65 लाख का कलेक्शन किया है। अगर तीसरे वीकेंड की बात की जाए तो इसने 3 करोड़ 9 लाख और 3 करोड़ 16 लाख का कलेक्शन किया है। थलाइवन थलाइवी मूवी को बॉक्स ऑफिस पर रिलीस हुए आज 19 दिन ही गए है और 19वें दिन ये पोस्ट लिखे जाने तक इसने 15 लाख का कलेक्शन कर लिया है।